राजनीतिक साजिश... इस्तीफे के बाद पहली बार बोले कांग्रेस नेता हेमंत कटारे, कॉल नहीं उठाने का कारण भी बताया

Hemant Katare Breaks Silence After Resignation: कांग्रेस नेता हेमंत कटारे ने कहा कि 'कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है और हां… मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम क़यास ना लगाएं. शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साजिश नहीं, बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Hemant Katare: मध्यप्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का पद से इस्तीफा देने के बाद पहला बयान सामने आ गया. जिसमें उन्होंने फोन नहीं उठाने, भाजपा में जाने को लेकर जवाब दिया है. उनहोंने कांग्रेस को अपने पिताजी की विरासत बताया है. साथ ही कहा कि 'सोमवार 23 फरवरी 2026 को सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूंगा. हमेशा की तरह भाजपा को धोने का काम करूंगा.' 

दरअसल, मध्यप्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने 20 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भेजा था.  उनके अचानक इस्तीफा देने से प्रदेश में सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि कटारे भाजपा में शामिल हो सकते हैं. इसे लेकर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है. 

Advertisement

MP उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का पद से इस्तीफा, जानिए इसके पीछे का कारण

परिवार के साथ समय बिताना कोई साजिश नहीं 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता हेमंत कटारे ने कहा कि 'कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है और हां… मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम क़यास ना लगाएं. शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साजिश नहीं, बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है. कभी कभी नेता भी इंसान होता है'. 

भाजपा से कहा- पूरी तैयारी रखना 

कटारे ने आगे लिखा- 'अब जरा ध्यान से सुन लो भाजपाइयों, ज़्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है. सोमवार से सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूंगा और हमेशा की तरह आपको धोने का कार्य करूंगा. चाहे मुद्दा गोमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का हो, शंकराचार्य जी के अपमान का हो, या जहरीली हवा-दवा-पानी और सरकार के भ्रष्टाचार का हो. हर विषय पर तर्क, प्रमाण और जनता की आवाज के साथ आपके भ्रष्टाचार की परतें खोलूंगा. तैयारी मजबूत रखिएगा. क्योंकि मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूं और वही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है'. 

भिंड में भीषण हादसा, 5 की मौत, 6 गंभीर, बारातियों को छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर

Advertisement