Harda Factory Blast: भूख हड़ताल पर बैठे पीड़ितों से मिले दिग्विजय सिंह, CM से बात कर मुआवजे का दिलाया आश्वासन

Digvijay Singh in Harda: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट को लेकर हरदा में लोग 6 फरवरी से भूख हड़ताल पर बैठे थे. दिग्विजय सिंह ने मोहन यादव से फोन पर बात करके मुआवजा देने का आश्वासन दिलाया और हड़ताल को खत्म कराया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिग्विजय सिंह ने हरदा में खत्म कराया भूख हड़ताल

Harda News: 6 फरवरी को हरदा के बैरागढ़ में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट (Fire Cracker Factory Blast) के मामले में पीड़ितों द्वारा की जा रही भूख हड़ताल (Hunger Strike) पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मुख्यमंत्री से चर्चा की और उनके मदद के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल खत्म की गई. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि 16 मार्च तक अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता है तो जन आंदोलन किया जाएगा.

मुआवजा और मकान निर्माण की राशि की थी मांग

हरदा के घंटाघर चौक पर फटाखा फैक्ट्री के ब्लास्ट के सभी पीड़ित ब्लास्ट के एक महीने बीत जाने के बाद भी मुआवजा और मकान निर्माण की राशि नहीं मिलने के कारण 16 दिन से धरना और भूख हड़ताल कर रहे थे. इन लोगों से मिलने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पहुंचे. उन्होंने धरना स्थल से ही मुख्यमंत्री से फोन पर चर्चा कर पीड़ितों की मांगों को पूरा किए जाने को लेकर बात की.

Advertisement

ये भी पढ़ें :- Women's Day Special: इन महिलाओं ने खेल में दिखाया दम, लाइलाज बीमारी को मात देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

Advertisement

16 मार्च तक मुआवजा देने का आश्वासन

दिग्विजय सिंह से फोन पर बात होने के बाद मुख्यमंत्री ने 16 मार्च तक मुआवजा देने का आश्वासन दिया. इसके बाद दिग्विजय सिंह ने भूख हड़ताल कर रहे लोगों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराया. बता दें कि 6 फरवरी को हरदा के बैरागढ़ में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था. इससे कई लोग बेघर हो गए थे और कई लोगों की जान भी गई थी.

Advertisement

'मुआवजा नहीं देने पर होगा जन आंदोलन'

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने हड़ताल कर रहे लोगों के बीच पहुंचकर सवाल उठाया कि प्रशासन ने रिहायशी इलाके में पटाखा फैक्ट्री बनाने की अनुमति कैसे दे दी? उन्होंने कहा कि इस मामले में एनजीटी के आदेश का पालन हो और मृतकों के परिजनों को 15 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 5 लाख रुपए और घायलों को 3 लाख रुपए की राशि दी जाए. ब्लास्ट से जो घर टूट गए है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए. यदि सरकार मुआवजा राशि और मकान की राशि 16 मार्च तक नहीं देती है तो हरदा में जन आंदोलन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :- आखिर किसकी गलती? पीएम आवास की नहीं मिली पूरी किस्त, नगर निगम के शौचालय में रहने को मजबूर है ये परिवार

Topics mentioned in this article