विज्ञापन

Gwalior Nagar Nigam: कमाल की व्यवस्था; यहां चपरासी से ड्राइवर तक सभी साहब, कोई है हेल्थ अफसर तो कोई इंस्पेक्टर

Gwalior Nagar Nigam: आयुक्त नगर निगम संघप्रिय ने कहा कि अभी 102 अधिकारी, कर्मचारियों की लिस्ट उनके सामने है. इसमें वे तीन चार स्टेप ऊपर के पद पर काम कर रहे है. इसकी बजह है कि लम्बे समय से पदोन्नति नहीं हुई है. चार्ज देते समय कार्य दक्षता का पैमाना रहा है. इसकी समीक्षा करेंगे. मेयर डॉ शोभा सिकरवार का कहना है कि अभी इस मुद्दे पर सदन मे चर्चा पूरी नहीं हुई है. ज़ब पूरी हो जाएगी तो बताएँगे. यानी फिलहाल निगम मे ये ढर्रा चलता रहेगा.

Gwalior Nagar Nigam: कमाल की व्यवस्था; यहां चपरासी से ड्राइवर तक सभी साहब, कोई है हेल्थ अफसर तो कोई इंस्पेक्टर
Gwalior Nagar Nigam: कमाल की व्यवस्था; यहां चपरासी से ड्राइवर तक सभी साहब, कोई है हेल्थ अफसर तो कोई इंस्पेक्टर

Gwalior Nagar Nigam: ग्वालियर नगर निगम में पदेन व्यवस्था का ऐसा हाल है कि चपरासी और ड्राइवर तक अफसर की कुर्सी पर बैठ गए हैं. टाइमकीपर स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार संभाल रहा है, तो चपरासी निरीक्षक बन गया है. निगम आयुक्त संघप्रिय ने खुद स्वीकार किया कि 102 कर्मचारी अपने मूल पद से कई स्टेप ऊपर काम कर रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है लंबे समय से पदोन्नति नहीं होना और स्टाफ की भारी कमी. जानकार बताते हैं कि पूरा निगम प्रभार पर चल रहा है. सेटअप का पालन नहीं हो रहा. उदाहरण के लिए, जनमित्र केंद्र प्रभारी का कोई पद ही नहीं है, फिर भी दर्जनों कर्मचारी अफसर की कुर्सी पर बैठे हैं. निगम परिषद कई बार फैसले ले चुकी, लेकिन नतीजा शून्य. अब सत्ता और विपक्ष दोनों पार्षद इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं.

परिषद की बैठक में गूंजा मामला

बीते रोज परिषद की बैठक में यह मामला जमकर गूँजा. भाजपा पार्षदों ने ठहरावों पर एक्शन की मांग की. कांग्रेस पार्षद भी सेटअप के अनुसार पदस्थापना की बात कहते रहे. आयुक्त ने कहा—“चार्ज देते समय कार्य दक्षता का पैमाना रहा है, समीक्षा करेंगे.” मेयर डॉ. शोभा सिकरवार ने कहा कि चर्चा पूरी होने के बाद ही फैसला होगा. यानी फिलहाल निगम में यह ढर्रा जारी रहेगा.

Gwalior Nagar Nigam: ऐसे-ऐसे पद वाले बने हैं अफसर

Gwalior Nagar Nigam: ऐसे-ऐसे पद वाले बने हैं अफसर

देखें कौन अपात्र किस पद पर बैठा है?

शैलेंद्र सिंह चौहान

मूल पद - सहायक राजस्व अधिकारी 
पदस्थापना - मदाखलत अधिकारी अन्य दायित्व
कितने पद ऊपर - 6 पद ऊपर

सतेंद्र सिंह भदौरिया

मूल पद - सहायक राजस्व अधिकारी 

कितने पद ऊपर - 5  पद ऊपर

शिवहरी शर्मा

मूल पद - सहायक राजस्व अधिकारी 
पदस्थापना - नोडल अधिकारी होर्डिंग 
कितने पद ऊपर - 4  पद ऊपर

अजय सिंह ठाकुर

मूल पद - समयपाल 
पदस्थापना - स्वास्थ्य अधिकारी 
कितने पद ऊपर - 4  पद ऊपर

विजेता चौहान 

मूल पद - सहायक ग्रेड 3 
पदस्थापना - नोडल अधिकारी खेल 
कितने पद ऊपर - 4  पद ऊपर

किशोर चौहान

मूल पद - स्वछता निरीक्षक
पदस्थापना -  स्वास्थ्य अधिकारी 
कितने पद ऊपर - 4  पद ऊपर

दीपेंद्र सेंगर

मूल पद - स्वछता निरीक्षक
पदस्थापना - सहायक  स्वास्थ्य अधिकारी 
कितने पद ऊपर - 4  पद ऊपर

जगदीश चितोरिया

मूल पद - स्वछता पर्यवेक्षक 
पदस्थापना -  सहायक स्वास्थ्य अधिकारी 
कितने पद ऊपर - 4  पद ऊपर

अंकुर गुप्ता

मूल पद - सहायक राजस्व  निरीक्षक
पदस्थापना - भंडार अधीक्षक 
कितने पद ऊपर - 3   पद ऊपर

धर्मेंद्र सिंह परमार

मूल पद - स्वछता निरीक्षक
पदस्थापना -  सहायक स्वास्थ्य अधिकारी 
कितने पद ऊपर - 3  पद ऊपर

राजेंद्र सिंह

मूल पद - स्वछता निरीक्षक
पदस्थापना -  सहायक स्वास्थ्य अधिकारी 
कितने पद ऊपर - 3  पद ऊपर

मुकेश सविता

मूल पद - सहायक  राजस्व  निरीक्षक
पदस्थापना -  सम्पत्तिकर अधिकारी 
कितने पद ऊपर - 3  पद ऊपर

श्रीकांत सेन

मूल पद - भृत्य 
पदस्थापना - मदखलत निरीक्षक 
कितने पद ऊपर - 3   पद ऊपर

विशाल जाटव

मूल पद - भृत्य 
पदस्थापना - मदखलत निरीक्षक 
कितने पद ऊपर - 3  पद ऊपर

अमित साहू

मूल पद - समयपाल 
पदस्थापना - क्षेत्राधिकारी 
कितने पद ऊपर - 3   पद ऊपर

इनके पास है 2 स्टेप ऊपर के प्रभार 

सतेन्द्र  सिंह, संतोष कालेकर, नरेंद्र हिंदवानी, विश्वनाथ, मुकेश बंसल, उत्तम जखेनिया, भागचंद कुंदवानी, देवेंद्र, विनीत, जूहेव, प्रमेंद्र, वैभव, मुरारी लाल व राजेश.

अब नगर निगम एक अलग ही तरह के संकट से जूझ रहा है. एक तरफ आबादी बढ़ रही है अनेक गाँव क़ो नगर निगम मे शामिल कर छह नये वार्ड बना दिए गए लेकिन स्टॉफ भर्ती होने की जगह उलटे कर्मचारी और अधिकारी रिटायर होते जा रहे है. आरक्षण मुद्दा हल न होने से पदोन्नति नहीं हो पा रही है.

यह भी पढ़ें : Indore Water Scam: भागीरथपुरा त्रासदी; मृतकों के परिजनों से PCC चीफ व नेता प्रतिपक्ष की मुलाकात, जानिए मांगें

यह भी पढ़ें : MP Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती, जानिए कहां और कैसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें : Rose Exhibition Bhopal 2026: भोपाल में गुलाब प्रदर्शनी का इंतजार खत्म; इन तारीखों को सजेगा गुलाब उद्यान

यह भी पढ़ें : Fake Doctor: फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग व बीमारों से ठगी; अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close