विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2026

ग्वालियर में लव जिहाद: इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर की दोस्ती, भोपाल से बुलाकर किया रेप, धर्म बदलने का बनाया दबाव 

ग्वालियर में लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर दोस्ती करने वाले युवक ने भोपाल की कॉलेज छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया. आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर धर्म बदलने का दबाव बनाया.

ग्वालियर में लव जिहाद: इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर की दोस्ती, भोपाल से बुलाकर किया रेप, धर्म बदलने का बनाया दबाव 
प्रतीकात्मक तस्वीर.
AI

Gwalior Love Jihad Case: ग्वालियर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है. यहां आरोपी ने कॉलेज की छात्रा को इंस्टाग्राम के जरिए अपनी असल पहचान छिपाकर पहले प्यार के जाल में फंसाया. फिर उसके साथ रेप किया.  भोपाल में पढ़ाई कर रही इस छात्रा को शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि प्रेग्नेंट होने पर उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया. फिलहाल, ग्वालियर की गिरवाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

'सदेव शूटर' की आईडी से धोखे का खेल

इस पूरी वारदात की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से हुई. मूल रूप से पांढुर्ना की रहने वाली 21 साल की यह छात्रा भोपाल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही है. फरवरी 2025 में उसकी पहचान 'सदेव शूटर' नाम की एक आईडी चलाने वाले युवक से हुई. नाम से छात्रा को लगा कि युवक हिंदू है, इसलिए उसने उससे बात करनी शुरू कर दी. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. बाद में आरोपी ने बताया कि उसका असली नाम शादाब अली है, लेकिन तब तक छात्रा उसके झांसे में पूरी तरह आ चुकी थी. शादाब ने उसे मीठी बातों में फंसाकर शादी के सपने दिखाने शुरू कर दिए.

ग्वालियर के होटल में सात दिनों तक की दरिंदगी

पीड़ित छात्रा को शादाब ने मिलने के बहाने 4 मार्च 2025 को भोपाल से ग्वालियर बुलाया. यहां वह उसे गिरवाई इलाके के 'मंगल' नाम के एक होटल में ले गया. छात्रा का आरोप है कि वहां शादाब ने शादी का वादा किया और उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने छात्रा को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर उसी होटल में करीब एक हफ्ते तक रोके रखा और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा.

मदद के नाम पर बिकवाए गहने

होटल से निकलने के बाद छात्रा वापस भोपाल आ गई. कुछ ही दिनों बाद शादाब ने पैसों की तंगी का बहाना बनाया, जिसके बाद छात्रा ने अपने सोने के इयररिंग्स (झुमके) बेचकर उसे पैसे दे दिए. इसके बाद शादाब खुद भी भोपाल पहुंच गया. यहां अशोका गार्डन इलाके में दोनों करीब तीन महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे. इस दौरान शादाब लगातार छात्रा का रेप करता रहा. 

प्रेग्नेंसी के बाद धर्म बदलने की शर्त और मारपीट

इस दौरान छात्रा तीन महीने की प्रेग्नेंट हो गई. जब उसने शादाब को इस बारे में बताया और शादी के लिए दबाव डाला, तो शादाब का असली चेहरा सामने आ गया. उसने साफ कह दिया कि अगर वह उससे शादी करना चाहती है, तो उसे अपना धर्म छोड़कर मुस्लिम बनना होगा. छात्रा ने जब इससे इनकार किया, तो शादाब ने न सिर्फ शादी से मना कर दिया बल्कि उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और जबरन अबॉर्शन कराने का दबाव बनाने लगा.

शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश 

परेशान छात्रा ने भोपाल के अशोका गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई. चूंकि घटना की शुरुआत ग्वालियर से हुई थी, इसलिए भोपाल पुलिस ने 'जीरो' पर मामला कायम कर केस डायरी ग्वालियर भेज दी. अब ग्वालियर के गिरवाई थाने में आरोपी शादाब अली के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com