विज्ञापन
This Article is From May 28, 2025

Gwalior Crime: चॉकलेट के बहाने मासूम को घर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दबोचा 

Gwalior Rape Case: दुष्कर्म पीड़ित मासूम की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. परिजन बिना देर किए भागकर बच्ची को लेकर सिरोल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेलवे स्टेशन से फरार होने के तैयार आरोपी को स्टेशन के बाहर ही दबोच लिया.

Gwalior Crime: चॉकलेट के बहाने मासूम को घर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दबोचा 
5 Year old Girl raped in Gwalior

Gwalior Rape: ग्वालियर जिले में मंगलवार को एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म आरोपी ने मासूम को चॉकलेट देने के बहाने घर बुलाकर ले गया और मासूम से रेप किया. दुष्कर्म आरोपी शख्स पड़ोसी बताया जा रहा है. घटना का खुलासा तब हुआ जब गायब हुई पीड़िता को खोजते हुए परिजन आरोपी के घऱ पहुंचे.  

दुष्कर्म पीड़ित मासूम की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. परिजन बिना देर किए भागकर बच्ची को लेकर सिरोल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेलवे स्टेशन से फरार होने के तैयार आरोपी को स्टेशन के बाहर ही दबोच लिया.  

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश के 40 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 दिनों तक नहीं थमेगा तूफानी बरसात का दौर

आरोपी के घर से डरी-सहमी और रोती हुई बाहर निकली मासूम

मामला सिरोल थाना क्षेत्र का है, जहां पड़ोसी 22 वर्षीय युवक ने चॉकलेट देने के बाहर मासूम को घर बुलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. मासूम अचानक गायब हो गई. तो परिजन उसकी तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे और लोगों से पूछते हुए आरोपी के घर पहुंचे, जहां से बच्ची डरी-सहमी और रोती हुई बाहर निकली.

मासूम बच्ची का पड़ोसी निकला रेप आरोपी 22 वर्षीय युवक रिंकू

दुष्कर्म आरोपी युवक की पहचान रिंकू के रूप में हुई है. आरोपी रेप पीड़ित मासूम का पड़ोसी है. पीड़िता से मिलने के बाद मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजन के होश उड़ गए. बताया जाता है आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया.

Gwalior Veeru: पानी की टंकी पर चढ़े शराबी को नीचे उतारने में छूटे पुलिस के पसीने

5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएसपी हैडक्वाटर ग्वालियर रॉबिन जैन ने बताया कि आरोपी को ग्वालियर के बिरला रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है.

 पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया. जब पुलिस आरोपी के घर दबिश देने पहुंची, लेकिन वह फरार हो चुका था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आसपास के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर आरोपी के संबंध में सूचना दी और फरार होने से पहले उसे दबोच लिया गया.

ये भी पढ़ें-Love Jihad In MP: रूहानी ताकतों की मदद से लड़कियों को बनाता था लव जिहाद का शिकार, घर में मिला आपत्तिजनक साहित्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com