Hit and Run: नया ट्रैक्टर खरीदने का सपना रह गया अधूरा, अज्ञात वाहन ने रौंदा, पिता, सात साल के बेटे समेत तीन की मौत

हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. मृतक मुकेश और शंकर आपस में ममेरे भाई थे, जबकि मासूम दीपक मुकेश का इकलौता बेटा था. घायल बाबूलाल और मृतक शंकर सगे भाई हैं. एक ही झटके में पिता, पुत्र और भाई को खोने की खबर जैसे ही सेमरा गांव पहुंची मातम छा गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Guna Road Accident: मध्य प्रदेश के गुना जिला मुख्यालय के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में छह मार्च की दोपहर एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना हुई, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. नया ट्रैक्टर खरीदने का सपना लेकर घर से निकले चार रिश्तेदारों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 7 साल के मासूम उसके पिता और ममेरे भाई की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल है.  

जानकारी के अनुसार, सेमरा गांव निवासी मुकेश भील (25) अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए उत्साहित थे. शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुकेश अपने ममेरे भाई शंकर भील (45), भाई बाबूलाल (28) और अपने 7 वर्षीय बेटे दीपक को लेकर एक ही बाइक से गुना के लिए रवाना हुए थे. उन्हें क्या मालूम था कि जिस ट्रैक्टर को लाने वे जा रहे हैं, नियति ने उससे पहले ही उनके लिए मौत का जाल बिछा रखा है. जैसे ही उनकी बाइक झागर गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.

दूर तक घिसटते चले गए बाइक सवार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए. राहगीरों की सूचना पर पहुंची झागर पुलिस और डायल-112 की टीम ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मुकेश भील, उसके बेटे दीपक और शंकर भील को मृत घोषित कर दिया. बाबूलाल को गंभीर चोटें आईं हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.  

UPSC Success Story: 56वीं रैंक लाने वाली समीक्षा द्विवेदी ने खुद बताई अपनी कहानी- VIDEO, तीन बार असफल रहीं, फिर जॉब के साथ की तैयारी

Advertisement

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस 

इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. मृतक मुकेश और शंकर आपस में ममेरे भाई थे, जबकि दीपक मुकेश का इकलौता बेटा था. घायल बाबूलाल और मृतक शंकर सगे भाई हैं. एक ही झटके में पिता, पुत्र और भाई को खोने की खबर जैसे ही सेमरा गांव पहुंची मातम छा गया. पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. 

10वीं का आखिरी पेपर, जिंदगी का लास्ट दिन, स्कूल से बाहर निकलते ही छात्र पर टूट पड़े 8 नाबालिग, चाकू से गोदा 

Advertisement