विज्ञापन

गुना NH-46 पर भीषण हादसा: हंसता-खेलता परिवार एक झटके में खत्म, पति-पत्नी और मासूम बच्चे की मौत

गुना के NH-46 पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति, पत्नी और मासूम बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने टक्‍कर मारने वाले अर्टिगा कार के चालक को हिरासत में ले लिया है.

गुना NH-46 पर भीषण हादसा: हंसता-खेलता परिवार एक झटके में खत्म, पति-पत्नी और मासूम बच्चे की मौत
गुना में तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक सवार पर‍िवार को मारी टक्‍कर.

गुना जिला मुख्यालय के NH-46 पर म्याना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदौरा के पास रविवार 19 जुलाई की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें बाइक सवार पति, पत्नी और उनके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों मृतकों की शिनाख्त नानाखेड़ी के पास स्थित ग्राम पिपरौदा खुर्द के निवासियों के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरौदा खुर्द निवासी 30 वर्षीय मनोज कुशवाह अपनी 27 वर्षीय पत्नी मालती कुशवाह और करीब 7-8 साल के मासूम बेटे कार्तिक कुशवाह के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान भदौरा के समीप सामने से (ग्वालियर की तरफ से) आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मनोज, मालती व बालक कार्तिक की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

लिव-इन कपल्स के लिए 'अग्निपरीक्षा' वाला कानून, ये हैं MP यूसीसी ड्राफ्ट के 8 कड़े प्रावधान, गड़बड़ की तो जेल

टक्‍कर लगते ही कई फीट दूर जा गिरी बाइक

चश्मदीदों के मुताबिक कार की गति इतनी अधिक थी कि बाइक सवार परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और हंसता-खेलता पूरा परिवार एक झटके में खत्म हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कई फीट दूर जा गिरी. घटनास्थल का दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप उठी. घटना के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि चालक किराए की टैक्सी चलाता है और उस समय एक परिवार को लेकर जा रहा था.  

धमतरी के 55 गांव का बिजली बिल आएगा ₹0, बिना खर्च किए ठेनही की 71 परिवारों को मिलेगा कनेक्‍शन

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया 

राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर म्याना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना करने वाली अर्टिगा कार के चालक को हिरासत में ले लिया है और उसे पकड़कर थाने ले गई, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है. वहीं, तीनों मृतकों के शवों को म्याना पुलिस द्वारा एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया. शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पिपरौदा खुर्द में परिजनों को सूचना दे दी है. म्याना थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

MP के 5,303 गांव की बदलेगी सूरत, भोपाल-इंदौर-उज्‍जैन समेत 12 जिलों को मिलाकर बना नया मेट्रोपॉलिटन रीजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close