विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2025

खेती से बनना चाहते हैं करोड़पति, तो यहां लें फ्री में नई तकनीक की ट्रेनिंग, कम जमीन से हो जाएंगे मालामाल!

Farming Training: सरकार की ओर से कई योजनाएं सचांलित है, जहां किसानों को आधुनिक खेती से फसलें उगाने की ट्रेनिंग दी जाती है. साथ ही फार्मिंग प्रोड्यूस की प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग के लिए भी किसानों को तकनीकी ज्ञान मुफ्त में दिया जाता है.

खेती से बनना चाहते हैं करोड़पति, तो यहां लें फ्री में नई तकनीक की ट्रेनिंग, कम जमीन से हो जाएंगे मालामाल!

Free Farm Training: आज के दौर में युवा किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती की ओर रुख कर रहे हैं, ताकि कम जमीन से अच्छा मुनाफा कमा सके. आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए किसान नई तकनीक का इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन जानकारी नहीं होने के चलते या सुविधा नहीं मिलने के चलते वो नई तकनीक नहीं सीख पाते हैं. ऐसे में आज हम इन किसानों का बताने जा रहे हैं कि आप कैसे फ्री में नई तकनीक सीख कर कम जमीन से भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. 

किसान फ्री में सीख सकेंगे नई तकनीक

किसान कृषि प्रशिक्षण केंद्र से कृषि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मुफ्त में ले सकते है. खेती में अच्छी पैदावार के लिए और किसान को मुनाफा दिलाने के लिए ही भारत सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है. प्रशिक्षण केंद्र से किसान को फसलों से संबंधित जानकारी या जागरूकता मिल जाएगी. इससे किसान योजनाओं का भी लाभ ले सकेंगे. 

ये भी पढ़े: MP में कमाल का किसान! अपने खेत को बना दिया टूरिस्ट स्पॉट, देखने की फीस 50 रु. और वीडियोग्राफी के 21 सौ रुपये

खेती किसानी में नई-नई तकनीक का कर सकेंगे प्रयोग

किसान खेती किसानी कर अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं या फिर खेती किसानी में नई-नई तकनीक का प्रयोग करना चाहते हैं, तो वो प्रशिक्षण केंद्र से सीख सकते हैं, जहां सभी सुविधाएं मुफ्त में मुहैया कराई जाती है. इसके अलावा पढ़े लिखें किसान प्रशिक्षण लेकर अपना कृषि प्रशिक्षण केंद्र खोल सकता है. जिससे वो खुद, तो जागरूक होगा ही और अपने आसपास के किसानों को भी जागरूक कर सकेगा.

 

यहां किसान ले सकते हैं फ्री में ट्रेनिंग

किसान राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषि उन्नति योजना के तहत फ्री में नई-नई तकनीक सीख सकते हैं. इसके लिए किसान चाहें तो ई-मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर की मदद से भी पंजीकरण कर सकते हैं.या मध्य प्रदेश प्राकृतिक खेती बोर्ड की ऑफिशियल साइट  http://mpnf.mpkrishi.org/ पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

ये भी पढ़े: शिमला मिर्च की खेती से मालामाल हुआ किसान ! 1 हेक्टेयर जमीन से एक साल में कमाया 12 लाख का मुनाफा

कृषि प्रशिक्षण केंद्र पर किसानों को मिल जाएगी मुफ्त में जानकारी

हर राज्यों पर भारत सरकार की ओर से कृषि प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं. जिसमें कुछ जिलों में एक और कुछ जिलों में दो कृषि प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं. जहां पर कृषि वैज्ञानिक मौजूद हैं, जो हर तरह की जानकारियां किसानों को मुहैया कराते हैं. इसके साथ ही नई-नई वैरायटी की फसले उगाने की तकनीक किसानों को बताया जाता है. साथ ही इसे कैसे उपयोग कर सकते हैं इसके लिए भी जागरूक किया जाता है. 

बता दें कि भारत सरकार की ओर से एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस सेंटर चलाया जा रहा है. यहां कृषि स्नातकों को 45 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है. जिसके बाद वो ग्रामीण स्तर पर जाकर कृषि प्रशिक्षण केंन्द्र खोल सकते हैं. जिससे किसानों को जानकारी के लिए दूर न जाना पड़ें.

ये भी पढ़े:Rose Farming: गुलाब की खेती ने धार के किसान को बनाया करोड़पति! जानिए महज 3 एकड़ जमीन पर कैसे किया ये कमाल

ये भी पढ़े: MP में निकला बेशकीमती खजाना! चमचमाहट देख लोग हुए चकाचौंध, पड़ोसी ने ऐसे किया हाथ साफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com