धार्मिक कार्यक्रम में बांटी गई मिठाई से हड़कंप,  पिस्ता बर्फी खाने से एक युवक की मौत, 16 लोग बीमार

Food Poisoning in Jabalpur in Madhya Pradesh: प्रसाद ग्रहण करने के बाद लोगों को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी. इस घटना में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य 16 लोगों का इलाज जारी है. फिलहाल, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Food Poisoning in Jabalpur: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद अचानक हड़कंप मच गया, जब प्रसाद में वितरित पिस्ता बर्फी खाने वाले कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई. घटना 14 फरवरी की बताई जा रही है. 
शुरुआती जानकारी के अनुसार प्रसाद ग्रहण करने के बाद लोगों को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी. इस घटना में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य 16 लोगों का इलाज जारी है. फिलहाल, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

प्रसाद के रूप में बांटी गई थी पिस्ता बर्फी 

भेड़ाघाट चौक निवासी इंद्रपाल पटेल (45) के परिवार द्वारा मंदिर में महिलाओं का सुहागले का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसाद के रूप में पिस्ता बर्फी और अन्य मिठाइयां बांटी गईं. कार्यक्रम समाप्त होने के कुछ ही समय बाद लोगों को अस्वस्थता महसूस होने लगी. देखते ही देखते कई लोग बीमार पड़ गए, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया.

अस्पताल में भर्ती एक की मौत

बीमार पड़े लोगों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, बाद में चार लोगों को जबलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया. इस दौरान, इंद्रपाल पटेल की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें नागपुर इलाज के लिए लेकर गए, लेकिन वहां अपेक्षित इलाज नहीं मिल सका. बाद में जब उन्हें वापस जबलपुर लाया गया, तो इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


 खाद्य विभाग ने जब्त किए मिठाई के सैंपल

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है. जांच टीम ने भेड़ाघाट चौक स्थित “बीकानेर स्वीट्स” से मिठाई के नमूने जब्त कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मिठाई में किसी प्रकार की मिलावट या खराबी थी या नहीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- ‘अमृत काल' में भी बदहाली:  झिरिया का गंदा पानी, अंधेरे में जिंदगी-संरक्षित जनजाति की चौंकाने वाली  हकीकत 

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और खाद्य परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा और प्रसाद वितरण को लेकर चिंता बढ़ गई है. अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाएगी.

यह भी पढ़ें- Raipur GATE Scam: GATE एग्जाम में सेंधमारी! रायपुर में हाईटेक नकल का पर्दाफाश, मोबाइल और इयरपीस के साथ छह हिरासत में

Advertisement