धोखे से हड़पी जमीन, सरकारी अफसरों ने नहीं सुनी... परेशान किसान ने कलेक्ट्रेट के सामने की जान देने की कोशिश

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक किसान ने अपनी जमीन धोखाधड़ी से हड़पने के कारण आत्महत्या करने का प्रयास किया. किसान का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे पेंशन दिलाने के नाम पर उसकी 2 एकड़ जमीन अपने नाम करा ली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में गुरुवार को एक अजीव घटना घटी, जब एक किसान अपनी जिंदगी से परेशान होकर जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य दरवाजे पर गमछा से फंदा डालकर आत्महत्या करने बाला था. तभी वहां मौजूद होमगार्ड ने उसको रोकने का प्रयास किया, मगर जब वह नहीं माना तो फिर देहात पुलिस को बुलाना पड़ा. फिर पुलिस ने उस बुजुर्ग किसान को आत्महत्या करने से रोका.

टीकमगढ़ जिले के दिगोड़ा तहसील के कुरराई गांव के छत्ता अहिरवार के पास अपना और परिवार के भरणपोषण के लिए 2 एकड़ जमीन थी, जिसे 2 साल पहले यूपी के मऊरानीपुर निवासी  कृपेंद्र सिंह और वंदना सिंह ने धोखे से अपने नाम करवा लिया.

Advertisement

कलेक्ट्रेट पर जाकर लगाई फांसी

जब इसका बारे में पता चला तो ध्यान आया कि उसकी दोनों लोग किसान को पेंशन दिलाने के नाम गांव से ले गए थे. फिर धोखे जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली. फिर किसान ने आपत्ति लगाई तो उसका कोई हल नहीं निकला. इससे तंग आकर पीड़ित किसान ने कलेक्ट्रेट पहुंच फांसी लगाने का प्रयास किया.

किसान ने रोते हुए सुनाई व्यथा

उसने धमकी दी कि अगर जमीन उसके नाम नहीं की गई तो उसका परिवार एक-एक कर फांसी लगा लेगा. इस दौरान कलेक्ट्रेट पर अन्य किसान भी मौजूद थे. किसान ने रोते-रोते हुए कहा कि उसकी जमीन धोखे से हड़प ली गई है. अब वह सड़क पर आ गया है. 2 साल से अपनी जमीन वापस करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक चुका और कोई सुन नहीं रहा है.

अपर कलेक्ट्रेट ने दिया आश्वासन

वहीं, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद ने कहा कि किसान ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर आत्ममहत्या करने का प्रयास किया था, जिसे पुलिस और हमारे कर्मचारियों ने रोक लिया. इस मामले की जांच की जा रही हैं कि किसान की जमीन किसने खरीदी और रजिस्ट्री का मामला क्या हैं.