जहर से कुछ नहीं हुआ तो पी लिया तेजाब, 25 साल की युवती की हालत गंभीर, क्यों उठाया यह कदम

जहर से कुछ नहीं हुआ तो एक युवती ने तेजाब पी लिया. युवती की हालत गंभीर है, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र  में 25 साल की युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया. इससे कुछ नहीं होने पर उसने एसिड भी लिया. इसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.  

जानकारी के अनुसार, जिले के सिमराली गांव की रहने वाली एक 25 साल की युवती ने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया. जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली वे उसे धामनोद के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में मौजूद डॉक्टर रश्मि सोलंकी ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन युवती की हालत गंभीर होने के कारण उसे धार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल, युवती की हालत नाजुक बनी हुई है. 

Advertisement

MP: पत्‍नी की मौत कर्नाटक में, चिता ग्वालियर में, 1400 KM दूर शव लाकर क्‍यों फंस गया पति?

कारणों का खुलासा नहीं 

युवती के आत्महत्या के प्रयास की सचूना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया. परिजन भी बेटी के इस कदम से हैरान है. उनका कहना है कि उसने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी नहीं है. पुलिस का कहना है कि युवती की हालत में सुधार होने पर उसके बयान लिए जाएंगे. इसके बाद ही कुछ साफ हो जाएगा. हालांकि, पुलिस अपने स्तर से भी मामले की जांच में जुटी है. 

'तुम्हारे गहनों पर काल सवार', बुजुर्ग महिला ने सब-कुछ उतार कर दिया, ठगी का मामला हैरान कर देगा

Kanker News: हथियारों के साथ 3 माओवादियों का सरेंडर, जंगल में पुलिस ने कराया भोजन, मानवीय चेहरा आया सामने

Topics mentioned in this article