विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2026

पत्‍नी की मौत कर्नाटक में, चिता ग्वालियर में, 1400 KM दूर शव लाकर क्‍यों फंस गया पति?

MP News: ग्वालियर की महिला की कर्नाटक में संदिग्ध मौत के बाद पति बिना सूचना शव 1400 किमी दूर गांव ले आया. परिजनों के विरोध पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर पोस्टमार्टम कराया.

पत्‍नी की मौत कर्नाटक में, चिता ग्वालियर में, 1400 KM दूर शव लाकर क्‍यों फंस गया पति?

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की रहने वाली 40 वर्षीय सीमा बाथम की कर्नाटक के यादगिरी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि पति मेघसिंह बाथम शव को बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए 1400 किलोमीटर दूर ग्वालियर के सुपावली गांव ले आया और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी.

परिजनों के पहुंचते ही मचा हंगामा 

मृतका के भाई राकेश बाथम को 26 मार्च की सुबह अंतिम संस्कार की जानकारी मिली. वे परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार का विरोध करते हुए हंगामा किया. उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया. 

gwalior woman suspicious death karnataka

gwalior woman suspicious death karnataka

पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

सूचना मिलते ही बिजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को देखते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जयारोग्य अस्पताल के डेड हाउस भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

पति पर गंभीर आरोप

मायके पक्ष का आरोप है कि 25 मार्च की रात पति ने फोन पर मौत की जानकारी दी, लेकिन कर्नाटक पुलिस को सूचना नहीं दी गई. परिजनों का कहना है कि सीमा को प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com