विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2025

MP: सीमेंट के ट्राले ने कार को मारी टक्कर,हादसे में 5 साल के बच्चे सहित 3 लोगों की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले में शनिवार की रात को बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक ट्राला ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. 

MP: सीमेंट के ट्राले ने कार को मारी टक्कर,हादसे में 5 साल के बच्चे सहित 3 लोगों की मौत

Madhya Pradesh Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्राले ने कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में 5 साल के बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 2 लोग घायल हैं. घटना धरमपुरी थाना क्षेत्र के धरमपुरी-मनावर मार्ग की है. 

ऐसे हुआ हादसा

धरमपुरी से मनावर की ओर जा रहे सीमेंट कंपनी के अनियंत्रित ट्राला ने  एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार 5 साल के बच्चे अली, फलक और यास्मीन  की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 2 लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई. 

ये भी पढ़ें पूर्व नक्सली संजय को तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक, नक्सलियों को ढेर करने वाली महिला DSP भी होंगी सम्मानित

पुलिस कर रही है जांच

सभी लोगों को 108 एंबुलेंस की सहायता से धरमपुरी के शासकीय अस्पताल लाया गया.  2 घायलों का उपचार धरमपुरी के शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है. मृतकों का पोस्टमार्टम धरमपुरी के सरकारी अस्पताल में किया जाएगा. फिलहाल इस मामले में धरमपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें आलबरस गांव के 45 से ज्यादा बेटे कर रहे देश की सेवा, कोई बॉर्डर पर तो नक्सलियों के गढ़ में तैनात

ये भी पढ़ें Naxali Damodar: 50 लाख का इनामी नक्सली दामोदर अभी जिंदा है!  IG बोले - घबरा गए हैं नक्सली 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com