दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. उपचुनाव में पूरे दिन मतदाताओं में उत्साह देखा गया. निर्वाचन आयोग के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, कुल 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ. हालांकि, यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम है. वर्ष 2023 में यहां 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, इस बार पिछले चुनाव की तुलना में 8.76 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है. मतदान में आई इस गिरावट से राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज हो गई हैं. तीन अगस्त को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.
दतिया विधानसभा उपचुनाव में शाम 6:00 बजे तक कुल 71.44% मतदान हुआ है। सभी 291 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
— Collector Datia (@CDatia) July 30, 2026
— श्री स्वप्निल वानखड़े
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, दतिया
#datia #दतिया #DatiaByElection2026 #MadhyaPradesh pic.twitter.com/5AWFHCIEWJ
किसे मिलेगी दतिया की सत्ता
कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई इस हॉट सीट पर सत्ताधारी दल भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के दिग्गज नेता घनश्याम सिंह के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. हालांकि, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भी उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमाई है.
दिनभर ऐसी रही मतदान की चाल
- सुबह 9 बजे: 12.94%
- सुबह 11 बजे: 32.53%
- दोपहर 1 बजे: 50.26%
- दोपहर 3 बजे: 61.48%
- शाम 5 बजे: 68.78%
ऐसी थी मतदान की तैयारी
- मतदान केंद्र- 291
- मतदाता- 2 लाख 20 हजार
- मतदान का समय- सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
- कुल मतदान कर्मी- 1280
- 215 माइक्रो ऑब्जर्वर है, जो चुनाव पर नजर बनाए रखेंगे.
- 320 कुल मतदान दल जो चुनाव कराएगा.
- हर मतदान केंद्र पर सीआरपीएफ (CRPF) के चार जवान रहेंगे.
- पुलिस और एसएएफ (SAF) के जवानों की भी तैनाती.
- 233 मतदान संवेदनशील और 28 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ.
MP के घूसखोर: रिटायरमेंट से कुछ घंटे पहले अधिकारी ने ली रिश्वत, पटवारी और बाबू भी घूस लेते धराए