विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

Datia Airport: अब दतिया के चप्पल वाले भी कर सकेंगे हवाई जहाज में सफर, मात्र 1000 रुपये में मिलेगा टिकट

Datia Airport inauguration : पीएम नरेंद्र मोदी ने दतिया वासियों को बड़ी सौगात दी है. हवाई अड्डे का लोकार्पण किया है. अब दतियावासी विकास की उड़ान भरेंगे. यहां 60 करोड़ की लागत से करीब 114 एकड़ जमीन में हवाई अड्डा बनाया गया है.

Datia Airport: अब दतिया के चप्पल वाले भी कर सकेंगे हवाई जहाज में सफर, मात्र 1000 रुपये में मिलेगा टिकट

Datia Airport inauguration News : मध्य प्रदेश असीम संभावनाओं का प्रदेश बनता जा रहा है. इसके साथ अब प्रदेश के टियर टू और थ्री के शहर भी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ रहे हैं. विकास के भागेदारी बन रहे हैं. इसी क्रम में दतिया हवाई अड्डे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जमुरी मैदान से हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया. इस दौरान दतिया हवाई अड्डे के आयोजन में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री के आर के नायडू शामिल हुए. आयोजन विंडो दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय, दतिया के प्रभारी मंत्री एदल सिंह कंसाना, प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल मौजूद थे.

अभी 19 सीटर विमान उड़ेगा

Latest and Breaking News on NDTV

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के आर नाडु ने दतिया वीडियो को हवाई अड्डे की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री  ने नया भारत बनाकर देश को एक नई सौगात दी है. देश में कभी बस अड्डे और ट्रेन का लोकार्पण कार्यक्रम होता था. आज मध्य प्रदेश में एक साथ दो दो हवाई अड्डे का लोकार्पण हो रहा है. दतिया में अभी 19 सीटर विमान उड़ेगा लेकिन आगे इन हवाई अड्डों की संरचना व्यापक है. उन्होंने प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और क्षेत्रीय सांसद  संध्या राय अनुरोध किया है जल्द हवाई अड्डे के आसपास की जमीन उपलब्ध कारण जिससे इस हवाई अड्डे को विशाल बनाया जा सके.

डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दी बधाई

 प्रथम उड़ान में जिले की सात महिलाएं जा रही हैं. उनको बोर्डिंग पास दिए गए महिलाएं दतिया से खजुराहो जाएगी.
 इस मौके पर डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा में अपने संबोधन में क्षेत्र वासियों को हवाई अड्डे की उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा क्षेत्र में हवाई अड्डे से व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही मां पीतांबरा देवी की नगरी में उद्योग खुलेंगे. दतिया में ऐतिहासिक और पर्यटन बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Anokhi Shadi: बालाघाट में बैलगाड़ी से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा, जानिए क्यों अपनाया ये तरीका?

किराया 1000 रुपये रखा गया 

उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा अब कांग्रेसी गिने चुने हैं वही घर की पार्टी में दिखाते हैं. वहीं, आंदोलन में दिखते है उन्हीं की मीटिंग हो जाती है. कांग्रेस कोई एक उपलब्धि गिनाए तो जाने. दतिया हवाई अड्डा 124 एकड़ भूमि में बनाया गया. जिसकी लागत लगभग 60 करोड रुपए है इस हवाई अड्डे पर एक साथ तीन फ्लाइट उतार सकती है. अभी फिलहाल फ्लाइट का किराया₹1000 मात्र रखा गया है, 19 सीटर विमान का.

ये भी पढ़ें- Farming: इंटीग्रेटेड ऑर्गेनिक फार्मिंग से लाखों की कमाई, जानिए कैसे मुनाफे की खेती कर रहे हैं दो भाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com