विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2024

Crime News: पति ने पत्नी की हत्या कर शव को फंदे लटकाया, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश... घर से बाहर जाने से करता था मना

MP News: पुलिस के अनुसार 11 जून को मृतिका रीना को खतौला को देवरी स्वास्थ्य केंद्र में मृत अवस्था में लाया गया था. मृतका की मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया गया था. इस मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम कराया

Crime News: पति ने पत्नी की हत्या कर शव को फंदे लटकाया, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश... घर से बाहर जाने से करता था मना
Crime News: पति ने कर दी पत्नी की हत्या

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सागर के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खतौला में पांच दिन पहले हुई महिला के मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार मृतिका का पति ही उसका हत्यारा निकला. पति ने महिला की रस्सी से गला दबाकर हत्या की थी, फिर पुलिस से बचने और परिवार के लोगों को गुमराह करने के लिए महिला के शव को कमरे में फांसी के फंदे से लटका दिया था. इसके बाद पुलिस ने महिला की मौत की मामले में संदेह पर आरोपी पति को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद महिला की मौत का खुलासा हुआ.

घर से बाहर जाने को लेकर पति और पत्नी में था विवाद

पुलिस के अनुसार 11 जून को मृतिका रीना को खतौला को देवरी स्वास्थ्य केंद्र में मृत अवस्था में लाया गया था. मृतका की मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया गया था. इस मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया. पीएम रिपोर्ट आने पर उसमें लिखा गया था कि मृतका की मौत गला दबाकर हुई है और महिला की मौत 24 घंटे पहले हुई है. वहीं पुलिस ने जब घटनास्थल का निरीक्षण किया. जहां आत्महत्या की घटना संदेहास्पद लगी. पूरा घटनाक्रम बनावटी लग रहा था. इस पर पुलिस ने मामले में बारीकी से जांच शुरू की तो जांच में पता चला कि पति, पत्नी को कहीं आने-जाने में रोकता था, जिससे कि आए दिन दोनों में विवाद होता था.

 आरोपी पति ने कर दी पत्नी की हत्या

वहीं आरोपी पति के परिवार में एक कार्यक्रम था जिसमें पत्नी लेट घर लौटी थी. जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था. विवाद के बाद आरोपी पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी और बाद में उसे फंदे पर लटका दिया. आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धारा में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पत्नी रीना की हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है.

ये भी पढ़ें Toilet: एक दुख भरी कथा... शौचालय बनाना परिवार को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने 5 लोगों को जमकर पीटा, एक ICU में

ये भी पढ़ें अमोला के खंडहरों में सुनाई दी तेंदुए की तेज गुर्राहट, Video Viral...जानिए गर्मीयों में क्यों पसंद है इस जानवर को ये क्षेत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com