विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2024

शराब और मुर्गा पार्टी के बाद खून ! भतीजा बोला- "चाचा ने अपनी जेब से कम पैसे मिलाए"

Jabalpur : पुलिस ने संदेह के आधार पर भतीजे को पकड़ा. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी धर्म ने पूरी घटना कबूल कर ली. पुलिस ने धर्म को गिरफ्तार कर लिया है.

शराब और मुर्गा पार्टी के बाद खून ! भतीजा बोला- "चाचा ने अपनी जेब से कम पैसे मिलाए"
शराब और मुर्गा पार्टी के बाद खून ! भतीजा बोला- "चाचा ने अपनी जेब से कम पैसे मिलाए"

MP News in Hindi : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) से एक हैरान करने वाली घटना का खुलासा हुआ. जहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी. वजह सिर्फ इतनी थी कि पार्टी में कम पैसे दिए जाने पर दोनों में झगड़ा हो गया था. हत्याकांड का खुलासा बरगी और चरगवां पुलिस ने किया. मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात जिले के टपरिया पुरानी देवरी गांव की है. जहां 31 अक्टूबर की रात, चाचा और भतीजे ने खेत में शराब और मुर्गा पार्टी का प्लान बनाया. इसी दौरान दोनों में पैसों को लेकर झगड़ा हो गया. चाचा ने भतीजे को पार्टी में कम पैसे देने पर ताना मारा. इसके बाद गुस्से में चाचा ने पलंग का खंभा उठाकर भतीजे की पीठ पर मार दिया.

चाचा को तड़पा-तड़पा कर दी मौत की सजा

भतीजे ने गुस्से में खंभा चाचा से छीन लिया और उसके सिर और नाक पर जोर-जोर से मारा. चाचा को कई बार मारा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद भतीजा मृतक का मोबाइल भी ले गया. उसने मोबाइल की सिम निकालकर आंगन में तोड़कर फेंक दी और घर चला गया.

ये भी पढ़ें : 

4 मिनट ! मर्डर करते हुए पापा ने बेटे का बनाया वीडियो, बीवी को करना था 'खुश'

पुलिस की पूछताछ में भतीजे ने कबूला गुनाह

मामले में मृतक की पहचान  मनोज ठाकुर उर्फ मन्नू के रूप में हुई है.  जबकि भतीजे का नाम धर्म उर्फ अबी (19) खेत है. बताया जा रहा है कि चाचा की मौत के बाद गांव में चर्चा होने लगी. पुलिस ने संदेह के आधार पर भतीजे को पकड़ा. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी धर्म ने पूरी घटना कबूल कर ली. पुलिस ने धर्म को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें : 

फोन चेक करता था पति, हाथ पैर पर वजह लिख कर फंदे पर झूल गई बीवी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com