विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2025

आज किसानों के साथ धनतेरस मनाएंगे सीएम यादव, मुख्यमंत्री आवास में सम्मेलन, इनके खाते में आएंगे रुपये 

Dhanteras with Farmers: सीएम यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रुपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे. इसके बाद सीहोर में 2 लाख से अधिक किसानों को फसल क्षति के 118 करोड़ रुपये उनके खाते में भेजेंगे.

आज किसानों के साथ धनतेरस मनाएंगे सीएम यादव, मुख्यमंत्री आवास में सम्मेलन, इनके खाते में आएंगे रुपये 

MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार सुबह से देर शाम तक किसान भाइयों के बीच रहेंगे और उनके साथ धनतेरस मनाएंगे. वे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किसान सम्मेलन में किसान भाइयों से सीधा संवाद भी करेंगे. इसके बाद राजगढ़ जिले के ब्यावरा और सीहोर के बिलकिसगंज झागरिया में आयोजित किसान सम्मेलनों में शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीएम हाउस परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों से संवाद करेंगे. इस दौरान वे राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास की दिशा में उठाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कदमों और नवाचारों पर भी प्रकाश डालेंगे. साथ ही किसानों के साथ धनतेरस और दीपावली पर्व की शुरुआत करेंगे. इस दौरान किसान सोयाबीन की फसल को भावांतर योजना के दायरे में लाने की पहल के लिए सीएम यादव का आभार भी व्यक्त करेंगे.

सम्मेलन में जुटेंगे 2500 से अधिक किसान 
किसान सम्मेलन में नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और विदिशा जिलों के करीब 2500 से अधिक प्रगतिशील किसान शामिल होंगे. इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश के किसानों को भावांतर भुगतान योजना की जानकारी देना और उन्हें योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है. इस अवसर पर कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी किसानों को योजना की प्रक्रिया, पात्रता और लाभ वितरण से संबंधित विस्तृत जानकारी देंगे. 

15 जनवरी तक बेच सकेंगे सोयाबीन
भावांतर योजना के तहत प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसान 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक अपनी फसल कृषि उपज मंडियों में विक्रय कर सकेंगे. राज्य सरकार द्वारा योजना में पात्र किसानों के आधार लिंक बैंक खातों में भावांतर की राशि फसल विक्रय के 15 दिन के भीतर सीधे जमा कर दी जाएगी. ई-उपार्जन पोर्टल पर भावांतर योजना के लिए किसानों का पंजीयन कार्य 17 अक्टूबर तक किया गया है.  

राजगढ़ और सीहोर जिले के किसानों को देंगे राहत 
सीएम यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रुपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे और 33 करोड़ रुपये की लागत की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमि-पूजन करेंगे. इसके अलावा 193 करोड़ रुपये की लागत के 41 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे. ब्यावरा के बाद में सीएम यादव सीहोर के बिलकिसगंज झागरिया में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां वे 2 लाख से अधिक किसानों को फसल क्षति की 118 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि सिंगल क्लिक पर उनके खाते में अंतरित करेंगे.

ये भी पढ़ें:  मासूम को मुंह से ऑक्सीजन देता रहा चाचा, नहीं बची जान, बच्चे को शांत देख बिलख पड़ी मां, बंगाली पर लगाए आरोप

ये भी पढ़ें:  11 KG सोना-चांदी, नोटों का ढेर, करोड़ों के प्लैट-प्लॉट, ये बाइकें, धनतेरस से पहले 'धन कुबेर' के घर मिला खजाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com