विज्ञापन

MP में कलेक्टर्स पर गिरेगी गाज; CM मोहन यादव की दो टूक, ऑफिस समय पर नहीं पहुंचे तो 6 दिन की वर्किंग

CM Mohan Yadav Collectors Meeting: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक की. सीएम ने साफ कहा कि जो कलेक्टर जिले की गतिविधियों में परफॉर्मेंस और ठोस परिणाम देंगे, वही अपने पद पर बने रहेंगे.

MP में कलेक्टर्स पर गिरेगी गाज; CM मोहन यादव की दो टूक, ऑफिस समय पर नहीं पहुंचे तो 6 दिन की वर्किंग
MP News: MP में कलेक्टर्स पर गिरेगी गाज; CM मोहन यादव की दो टूक, ऑफिस समय पर नहीं पहुंचे तो 6 दिन की वर्किंग

CM Mohan Yadav Collectors Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने गुरुवार को जिला कलेक्टरों (Collectors) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक की. इस मीटिंग में उन्होंने प्रशासनिक कामकाज, जनकल्याण योजनाओं, गेहूं उपार्जन और कार्यालयीन अनुशासन पर सख्त रुख दिखाते हुए कई स्पष्ट निर्देश जारी किए. सीएम ने ने जिला कलेक्टर्स को खाड़ी देशों में वर्तमान में निर्मित अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए इन देशों में रह रहे जिले के विद्यार्थियों, नागरिकों के परिवारों से सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली और वल्लभ भवन मंत्रालय में प्रदेशवासियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. जिला स्तर पर ऐसे व्यक्तियों और परिवारों से कलेक्टर्स निरंतर समन्वय और सम्पर्क रखें.

परफॉर्मेंस में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

सीएम ने साफ कहा कि जो कलेक्टर जिले की गतिविधियों में परफॉर्मेंस और ठोस परिणाम देंगे, वही अपने पद पर बने रहेंगे. उन्होंने बताया कि “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत अब तक 40 लाख आवेदनों का निराकरण हो चुका है और 16 मार्च तक सभी जिलों में शिविर लगाकर लंबित समस्याओं का समाधान किया जाना है.

ऑफिस समय पर न पहुंचे तो लागू होगा 6 दिन का कार्य सप्ताह

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी-कर्मचारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंचते, तो प्रदेश में सप्ताह में 6 दिन काम की व्यवस्था लागू की जा सकती है. उन्होंने बताया कि मंत्रालय में हाल ही में कार्यालयीन उपस्थिति का आकस्मिक निरीक्षण कराया गया था. अब इसी तरह के निरीक्षण जिले में कलेक्टर्स को भी नियमित तौर पर करने होंगे.

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को लेकर कड़े निर्देश

सीएम यादव ने कहा कि गेहूं उपार्जन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. सीएम ने कहा है कि गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. जिला कलेक्टर पंजीकृत किसानों में से चिन्हित किसानों के सत्यापन, उपार्जन केन्द्रों पर बारदानों की उपलब्धता और किसानों को समय पर भुगतान के लिए शत-प्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित करें. गेहूं का उपार्जन इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 16 मार्च से 5 मई तक होगा और शेष संभागों जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, चम्बल व सागर में 23 मार्च से 12 मई तक किया जाएगा.

MP में गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन तेज; अब तक इतने लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, ये है आखिरी तारीख

शैक्षणिक संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण आवश्यक

वर्तमान में विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर परीक्षाएँ चल रहीं हैं. सीएम ने कहा कि कलेक्टर स्कूल-कॉलेज, छात्रावास और विश्वविद्यालय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण करें ताकि परीक्षा संचालन और आगामी सत्र में कोई बाधा न आए.

गलत सूचना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

सीएम ने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी अफवाह या गलत जानकारी का जिला स्तर पर तत्काल खंडन किया जाए. वस्तुस्थिति को तेजी से सामने लाना आवश्यक बताया गया.

जिलों में वीसी सेटअप शीघ्र पूरा करें

आलीराजपुर, छिंदवाड़ा, पांढ़ुना, बालाघाट और भोपाल जिलों में VC सेटअप को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए. यह व्यवस्था जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को पंचायत स्तर तक सीधे संवाद में मदद करेगी.

कृषि मेलों में नवाचार को प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. जिलों में होने वाले पारंपरिक मेलों में कृषि, पशुपालन, नवाचार और विशेष उपलब्धियों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी. साथ ही, जिलों में होम-स्टे को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : International Womens Day 2026: अधिकार, न्याय और कार्यवाही; MP में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास इवेंट

यह भी पढ़ें : MP Politics: 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद माला और साफा पहनेंगे 'राहुल' भैया; देखिए संकल्प का वीडियो

यह भी पढ़ें : Crime News: सतना में प्रेमी की प्रताड़ना से युवती ने काटी नस; अस्पताल में हंगामा, पुलिस का एक्शन

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close