विज्ञापन

International Womens Day 2026: अधिकार, न्याय और कार्यवाही; MP में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास इवेंट

Womens Day 2026: मध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अधिकार, न्याय, कार्यवाही’ थीम के तहत स्वर्ण जयंती सभागार में महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम.

International Womens Day 2026: अधिकार, न्याय और कार्यवाही; MP में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास इवेंट
International Womens Day 2026: अधिकार, न्याय और कार्यवाही; MP में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास इवेंट

International Womens Day 2026: मध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च (International Womens Day 2026) की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं. इस बार राज्य में महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, न्याय और सुरक्षा को केंद्र में रखकर ‘महिलाओं और बालिकाओं के लिए' अधिकार, न्याय, कार्यवाही थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह आयोजन स्वर्ण जयंती सभागार में होगा. आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, न्याय तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करना तथा समाज में सुरक्षित माहौल को मजबूत बनाना है. इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक मुद्दों की जानकारी दी जाएगी.

घरेलू हिंसा, कानूनी सहायता और सायबर सुरक्षा पर सत्र

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर संवाद और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें घरेलू हिंसा कानून की जानकारी, न्याय चौपाल के माध्यम से कानूनी सहायता के मॉडल, मानसिक स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे.

घरेलू कामकाजी महिलाओं की पावर वॉक

इस विशेष आयोजन में सामाजिक संस्थाओं द्वारा अपने अनुभव और सफल पहल साझा की जाएंगी, ताकि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रभावी मॉडल सामने आ सकें. साथ ही घरेलू कामकाजी महिलाओं द्वारा पॉवर वॉक के माध्यम से आत्मविश्वास, स्वाभिमान और महिला शक्ति का संदेश दिया जाएगा. आयोजन में जो सामाजिक संस्थाएं  हिस्सा लेंगी वे महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए अपने अनुभव और सफल पहल साझा करेंगी, जिससे प्रभावी मॉडल और रणनीतियां सामने आ सकें.

वरिष्ठ अधिकारी रखेंगे विचार, उत्कृष्ट महिला कर्मियों का सम्मान; सायबर वेलबीइंग के लिए एमओयू

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस कार्यक्रम में सचिव राज्य महिला आयोग के सुरेश तोमर, सामुदायिक पुलिसिंग के डीआईजी विनीत कपूर, महिला सुरक्षा शाखा के स्पेशल डीजी अनिल कुमार, सेवानिवृत्त एडीजी प्रशिक्षण अनुराधा शंकर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा करेंगी. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा. साथ ही सायबर वेलबीइंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग और अहान फाउंडेशन के बीच एमओयू भी होगा.

यह भी पढ़ें : Happy Women's Day 2025: रेलवे की नारी शक्तियों को सलाम! देखिए कैसे आगे बढ़ रही हैं भोपाल मंडल की महिलाएं

यह भी पढ़ें : महिला दिवस विशेष: कौशलवान बनाकर मनीषा संवार रहीं तकदीर, 7000 स्टूडेंट्स का हुआ चयन

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : MP Politics: 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद माला और साफा पहनेंगे 'राहुल' भैया; देखिए संकल्प का वीडियो

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close