विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2025

सीएम मोहन आज पन्ना को देंगे 106 करोड़ से अधिक की सौगात, 25 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

Inauguration And Bhoomipujan: सीएम के लोकार्पित कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 1.04 करोड़ की गड़ोखर, 2.11 करोड़ की बिल्हा सुरदहा और टिकरिया नल जल योजना, पीडब्ल्यूडी की 9 करोड़ 99 लाख की 15 किमी लंबाई की मकरंदगंज हरद्वाही गुन्नौर सड़क मार्ग का उन्नयन कार्य शामिल है.

सीएम मोहन आज पन्ना को देंगे 106 करोड़ से अधिक की सौगात, 25  विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे
CM DR. MOHAN YADAV GIFT 106 CRORES WORTH DEVELOPMENT WORKS TO PANNA

CM Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा क्षेत्र को 106.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे. अमानगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम 23 करोड़ 73 लाख के 9 कार्यों का लोकार्पण करेंगे और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, गृह निर्माण व अधोसरंचना विकास समेत 82.42 करोड़ के कुल 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे.

सीएम के लोकार्पित कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 1.04 करोड़ की गड़ोखर, 2.11 करोड़ की बिल्हा सुरदहा और टिकरिया नल जल योजना, पीडब्ल्यूडी की 9 करोड़ 99 लाख की 15 किमी लंबाई की मकरंदगंज हरद्वाही गुन्नौर सड़क मार्ग का उन्नयन कार्य शामिल है.

ये भी पढ़ें-Miracle Baby: महिला ने जन्मा 5.2 Kg का बालक, जबलपुर में हुआ कुदरत का चमत्कार, डॉक्टर ने बताया दुर्लभ!

सीएम अमानगंज क्षेत्र में निर्मित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री आज नगर परिषद अमानगंज अंतर्गत 90 लाख की लागत राशि से निर्मित क्रमशः ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्राम कुदरा झरकुवा में आवंटित भूमि की बाउंड्रीवाल, वार्ड क्रमांक 5 में झिरिया पुलिया तक नाला निर्माण और मिढ़ासन नदी के किनारे पुल घाट निर्माण कार्य शामिल है.

थाना तिराहा से वार्ड क्रमांक 14 गुन्नौर रोड में नाला निर्माण का लोकार्पण

सीएम वार्ड क्रमांक 9 में 47 लाख के खेल स्टेडियम बाउंड्रीवाल और 53 लाख की लागत से थाना तिराहा से वार्ड क्रमांक 14 गुन्नौर रोड में पानी टंकी तक नाला निर्माण का कार्य भी शामिल है. मुख्यमंत्री जल संसाधन विभाग के तहत 2 करोड़ 55 लाख से निर्मित मूलपारा बैराज शाहनगर व 4 करोड़ 83 लाख की लागत से निर्मित देवरी बैराज पवई का लोकार्पण करेंगे.

ये भी पढ़ें-“पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” बेटी के सवालों से लाचार पिता की मदद के लिए सरकार ने बढ़ाया हाथ!

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव अमानगंज में दक्षिण वनमंडल के 82.42 करोड़ के कुल 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. इनमें जनपद पंचायत भवन निर्माण, कलेक्ट्रेक्ट परिसर में सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, पेवर वर्क, नाली निर्माण व प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शामिल है.

ये भी पढ़ें-एमपी के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति दिल्ली में करेंगी सम्मानित

82.42 करोड़ के कुल 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अमानगंज में दक्षिण वनमंडल के 82.42 करोड़ के कुल 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. इनमें समस्त विकासखंड में 5.26 करोड़ की लागत से जनपद पंचायत भवन निर्माण, 1.29 करोड़ की लागत से कलेक्ट्रेक्ट परिसर में सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, पेवर वर्क, नाली निर्माण व प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शामिल है.

4 किमी लंबाई के मड़ैयन से बिहरासर मार्ग का भूमिपूजन करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री मड़ला में 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आयुष औषधालय, गुन्नौर में 9 करोड़ 41 लाख से 8 किमी लंबाई की बड़वारा गुन्नौर मुख्यमार्ग से मकरी मार्ग, 5.72 करोड़ की लागत से 4 किमी लंबाई की हीरापुर से बिहरासर मार्ग, 4.89 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 4 किमी लंबाई के मड़ैयन से बिहरासर मार्ग का भूमिपूजन करेंगे.

ये भी पढ़ें-वीडियो में ASI ने ऐसा क्या कहा कि चली गई नौकरी, शराब के नशे में दोस्तों के साथ किया था बड़ा खुलासा!

सीएम नगर परिषद अमानगंज अंतर्गत 90 लाख की लागत राशि से निर्मित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्राम कुदरा झरकुवा में आवंटित भूमि की बाउंड्रीवाल, वार्ड क्रमांक 5 में झिरिया पुलिया तक नाला निर्माण और मिढ़ासन नदी के किनारे पुल घाट निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे.

गुनौर, पवई और अजयगढ़ SDM कार्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री 1 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गुनौर, पवई और अजयगढ़ SDM कार्यालय भवन का भूमिपूजन भी करेंगे. इसके अतिरिक्त 15-15 करोड़ से बनने वाले शासकीय संस्कृत महाविद्यालय देवेन्द्रनगर और खोरा शासकीय महाविद्यालय भवन समेत 25 लाख रुपए राशि से निर्मित होने वाले काष्ठागार अधिकारी आवास का भूमिपूजन भी करेंगे.

ये भी पढ़ें-Big Setback For Jolly LLB-3: रिलीज से पहले जॉली एलएलबी-3 को झटका, फिल्म के गाने को लेकर एमपी हाईकोर्ट में याचिका

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com