विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2023

दमोह में बारिश बनी मुसीबत,CM शिवराज सिंह चौहान का दौरा भी हुआ स्थगित

मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. ऐसे में बारिश के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दमोह दौरा स्थगित हो गया है.

दमोह में बारिश बनी मुसीबत,CM शिवराज सिंह चौहान का दौरा भी हुआ स्थगित

मध्यप्रदेश के कई हिस्से में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. बारिश के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दमोह दौरा स्थगित हो गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दमोह के तहसील मैदान में लाड़ली बहना योजना के सम्मेलन में शामिल होने वाले थे. जबकि तीन गुल्ली से आयोजन स्थल तक उनका एक रोड शो भी था. लेकिन जलजमाव के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया. कार्यक्रम की अगली तारीख अभी तय नहीं है. बता दें कि जिले में दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है.

पौंडी जलाशय से बह रही जलधारा

व्यारमा नदी के पास बसे लल्लुपुरा गांव में गुरुवार रात रेस्क्यू टीम ने बोट की मदद से करीब 56 लोगों को निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. काफी तेज बारिश के चलते बीते दिनों पौंडी जलाशय से बह रही जलधारा से दो गांव जलमग्न हो गए हैं. वहीं जन-जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है. अधिक जल भराव के कारण लोगदहशत में रह रहे हैं.

39rdebc

लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं.

 रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित स्थान पर लोगों को पहुंचाया गया

बरमा नदी के किनारे बसे ग्राम घाट पिपरिया के बंगला मोहल्ला में बारिश के चलते मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं. पुल के नीचे केवट समाज के बने 10 घरों से रेस्क्यू टीम ने जाकर खाली करवाया और लगभग 50 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया  है. प्रशासन गांव- गांव में भ्रमण करके सभी ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं पिपरिया गांव में अभी नदी का पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते एहतियात के तौर पर नजर रखी जा रही है. इधर थाना हिंडोरिया बांदकपुर ग्राम खरेड़ा के नाले में जलजमाव होने के कारण पुलिस ने रास्ता को बंद करा दिया है.

ये भी पढ़ेः दमोह में बारिश का कहर, कई रास्ते बंद, NDRF ने संभाला मोर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com