Silver Medel Winner: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की सीमा रैकवार ने पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. गरीबी और दोस्तों के ताने को दरकिनार कर चैंपियन बनीं सीमा रैकवार ने मंगलवार को एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया.सीमा ने अपनी सफलता से सपनों को सीमित रखने के सलाह देने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है, जो उसे घर की चारदिवारी में रहने की सलाह देते थे..
ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में ड्राई डे नहीं रही होली, नई आबकारी नीति से खुश नहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल, जानें क्या कुछ कहा?
सीमा का सपना पुलिस विभाग में भर्ती होकर वर्दी पहनने का था
रिपोर्ट के मुताबिक जिले के बकस्वाहा के वार्ड 2 में एक साधारण परिवार से जन्मीं सीमा रैकवार कक्षा 12 तक की पढ़ाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल से की थी. सीमा का सपना पुलिस विभाग में भर्ती होकर वर्दी पहनने का था. सीमा के पिता ने उनके सपनों को साकार करने के लिए उसे सागर भेजा था. एक दिन जिम में पावर लिफ्टिंग करती लड़कियों देखकर सीमा का इस तरफ रूझान बढ़ गया.
अचानक पावर लिफ्टिंग में करियर बनाने का सपना बना लिया
गौरतलब है पुलिस विभाग में नौकरी के सपने को तोड़कर पावर लिफ्टिंग में करियर बनाने के बेटी सपने के बारे जब पिता को पता चला तो इसका कड़ा विरोध किया. समाज के तानों और परंपराओं का हवाला देते हुए उन्होंने सीमा से दो साल तक बात नहीं की. इतना ही नहीं, पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारी का खर्च देना भी बंद कर दिया, लेकिन सीमा ने हार नहीं मानी और पावर लिफ्टिंग की ट्रैनिंग अपने बलबूते करती रहीं.
ये भी पढ़ें-Silent Death: एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मकान में मिली लाश, रात में सिगड़ी जलाकर सो रही थी फैमिली
ये भी पढ़ें-MP 10th Board Paper Leak: MP में शिक्षिका का कारनामा, WhatsApp स्टेटस पर शेयर कर दिया 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर
पिता की नाराजगी और आर्थिक संघर्ष के बीच जारी रखी ट्रेनिंग
पिता की नाराजगी और आर्थिक संकट के बावजूद चैंपियन बनकर उभरी सीमा के सामने अपना सपना पूरा करने के लिए दोहरी चुनौती खड़ी थी. सीमा ने सागर में मेडिकल स्टोर और ब्यूटी पार्लर में काम करके अपनी ट्रेनिंग और खर्च का इंतजाम किया. ट्रेनिंग के लिए सीमा रोजाना सागर से बीना तक का सफर ट्रेन से करती थीं. कई बार टिकट के पैसे नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ा.
सीमा का लक्ष्य अब गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय पहचान बनाना है
उल्लेखनीय है सीमा रैकवार को उनके कठिन संघर्ष का परिणाम सीहोर में आयोजित पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मिला. सीमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवपुरी की खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. सिल्वर मेडल जीतने वाली सीमा का कहना है कि अब उसका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीत राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना है.
ये भी पढ़ें-MBA Girl Murder: इंदौर के साइकोपैथ प्रेमी ने बयां किया एक और घिनौना सच, प्यार-मोहब्बत से उठ जाएगा भरोसा!