विज्ञापन
Story ProgressBack

BJP Loksabha Candidate List: पहले विधानसभा और महापौर के लिए नहीं मिला था टिकट! अब बने जबलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी...

BJP Candidate List: जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से राकेश सिंह पिछले चार लोकसभा चुनाव में विजय हुए थे, पिछला चुनाव राकेश सिंह ने चार लाख से अधिक मतों से जीता था, लेकिन साल 2023 के विधानसभा चुनाव में राकेश सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर पश्चिम से विधानसभा का टिकट देकर विधायक बनाया और वर्तमान में वे मध्य प्रदेश में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं.

Read Time: 4 min
BJP Loksabha Candidate List: पहले विधानसभा और महापौर के लिए नहीं मिला था टिकट! अब बने जबलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी...
आशीष दुबे को मिला धैर्य का फल

BJP Loksabha Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबलपुर लोकसभा (Jabalpur Seat) क्षेत्र से आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता आशीष दुबे (Ashish Dubey) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद आशीष, भारतीय जनता पार्टी में 34 साल से सक्रिय हैं. पिछले 20 साल से  वो लगातार BJP संगठन में कार्य कर रहे हैं. 54 साल के आशीष दुबे के पिता राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के महाकौशल में संस्थापक सदस्य के रूप में जाने जाते हैं.

किसान नेता के रूप में बनाई है अपनी पहचान

भारतीय जनता पार्टी के हर उतार-चढ़ाव में अंबिकेश्वर दुबे का परिवार पार्टी के साथ ही रहा हैं. आशीष ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और किसान नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई. आशीष दो बार ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में चुने गए और 5 साल तक भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ग्रामीण के निर्विवाद अध्यक्ष रहे.

आशीष दुबे ने साल 1990 में कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था. 2000 में वो जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा बनाए गए. 2007 से 2010 तक वो भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे. 2010 से 2015 तक वो भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे. साल 2016 से 2021 तक वो भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मध्य प्रदेश रहे हैं. 2021 से प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक दायित्व निभा रहे हैं.

मोंटेसरी और मॉडल हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा खत्म करने के बाद आशीष ने वाणिज्य और विधि में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है. आशीष का परिवार पाटन क्षेत्र में कृषक परिवार है. आशीष एक साधन संपन्न किसान हैं. आर्थिक दृष्टि से आशीष का परिवार संपन्न किसान की श्रेणी में माना जाता है. व्यावसायिक दृष्टि से भी आशीष एक सफल व्यवसायी है.

धैर्य का परिणाम मिला आशीष को 

34 साल से आशीष दुबे का नाम पिछले दो विधानसभा चुनाव में पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप में चल रहा था लेकिन अजय विश्नोई की दावेदारी के चलते आशीष को टिकट नहीं मिल पाया, फिर महापौर के चुनाव में भी आशीष दुबे का नाम सबसे आगे बताया जा रहा था. उसके बाद उन्हें महापौर का टिकट नहीं दिया गया,  टिकट ना मिलने के बाद भी आशीष ने ना तो पार्टी से कोई बगावत की ना किसी तरह की कोई असंतुष्टि जाहिर की जिसके चलते अब भारतीय जनता पार्टी ने आशीष को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दे दिया है.

ये भी पढ़ें BJP Loksabha Candidate List: दुर्गादास को फिर मिला चुनाव लड़ने का मौका, पिछली बार साढ़े तीन लाख से ज्यादा के अंतर से बने थे विजेता

20 साल बाद बदला पार्टी का चेहरा

जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से राकेश सिंह पिछले चार लोकसभा चुनाव में विजय हुए थे, पिछला चुनाव राकेश सिंह ने चार लाख से अधिक मतों से जीता था, लेकिन साल 2023 के विधानसभा चुनाव में राकेश सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर पश्चिम से विधानसभा का टिकट देकर विधायक बनाया और वर्तमान में वे मध्य प्रदेश में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं, उम्मीद थी पांचवीं बार भी राकेश सिंह यदि लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन इस बार उन्हें टिकट ही नहीं दिया गया.

ये भी पढ़ें BJP Lok Sabha Candidate List: राहुल सिंह को मिला दमोह लोकसभा से टिकट, समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close