विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 18, 2023

BJP ने कांग्रेस पर लगाया MP में चुनाव प्रचार के लिए इमरान की पार्टी का थीम सांग चुराने का आरोप

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी 'जन आक्रोश यात्रा' का प्रचार गीत पाकिस्तान से चुराया है. उन्होंने कहा कि जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 'चलो चलो' कहने जा रही है.

BJP ने कांग्रेस पर लगाया MP में चुनाव प्रचार के लिए इमरान की पार्टी का थीम सांग चुराने का आरोप
बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया पाकिस्तानी गीत चुराने का आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर राज्य में अपनी 'जन आक्रोश यात्रा' के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का थीम सांग चुराने का आरोप लगाया है. इस पर विपक्षी दल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए दावा किया कि हरियाणा की भाजपा नीत सरकार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पाकिस्तानी पार्टी के गाने को 'कॉपी' किया और इसी तरह भाजपा ने राजस्थान में (चुनाव प्रचार में) इसका इस्तेमाल किया.

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 19 सितंबर से राज्य के सात स्थानों से निकलने वाली है. प्रदेश में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. विवाद तब शुरू हुआ, जब भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के सचिव राहुल कोठारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हाल ही में 'जन आक्रोश यात्रा' के लिए जारी गीत 'चलो, चलो कांग्रेस के संग चलो' में 'चलो इमरान के साथ' की नकल की है, जो कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का थीम सांग है.

बीजेपी ने क्या आरोप लगाया?
भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर कांग्रेस के चुनाव अभियान गीत के साथ पाकिस्तानी पार्टी के थीम सांग का वीडियो साझा किया. कोठारी ने आरोप लगाया, 'अब तक कांग्रेस पाकिस्तान के पक्ष में और हिंदुस्तान के विरोध में नारे लगाने वालों को अपना लेती थी.' उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई पाकिस्तान के संगीत को भी अपनाने लगी है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर से गायब हैं, 'लेकिन वह बैकग्राउंड म्यूजिक दे रहे हैं'.

'पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों?'
उन्होंने कहा कि यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है. उन्होंने दावा किया कि यह कोई बड़ी बात नहीं होगी, अगर कांग्रेस का झंडा जल्द ही पूरी तरह हरा हो जाए.

भाजपा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर आया सामने. मध्य प्रदेश चुनाव में अपने प्रचार गाने के लिए कांग्रेस ने पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के थीम सांग को ही चुरा लिया. कांग्रेस की 'चोरी' की आदत पुरानी है, लेकिन पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों? जवाब दे कांग्रेस.'

कांग्रेस ने किया पलटवार
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा, 'दुर्भाग्य से, जो लोग पाकिस्तान के मित्र हैं, वे कांग्रेस के प्रचार गीत पर आपत्ति जता रहे हैं. चुनावी फायदा लेने के लिए सेना के जवानों को शहीद करवाने वालों ने एक गाने पर आपत्ति जताई है.' मिश्रा ने कहा कि भाजपा शायद भूल गई है कि बिना निमंत्रण के पाकिस्तान कौन गया था और किसने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया था.

'जनता कांग्रेस से कहने जा रही- चलो, चलो!'
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी 'जन आक्रोश यात्रा' का प्रचार गीत पाकिस्तान से चुराया है. उन्होंने आरोप लगाया, 'पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कमलनाथ (कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री) के 'चलो चलो' कहने की वजह से अपनी विश्वसनीयता खो दी थी. जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 'चलो चलो' कहने जा रही है.'

यह भी पढ़ें : 'इंडिया' ने रद्द की रैली क्योंकि उन्हें पता था भोपाल में क्या होगा... शिवराज बोले- आक्रोशित हैं लोग

आरोप के जवाब आरोप से
दूसरी तरफ, कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने भाजपा पर राजस्थान और हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तानी पार्टी का थीम सांग चुराने का आरोप लगाया. बबेले ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'भाजपा का एक ही मंत्र चोरी और सीनाजोरी. पाकिस्तान के इमरान खान (की पार्टी) का गाना हरियाणा की भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कॉपी किया है. फिल्म विशेषज्ञ नरोत्तम मिश्रा जी दोनों गाने सुनो और बताओ इतनी पाकिस्तान परस्ती कहां से लाते हो.'

यह भी पढ़ें : ''स्थिति कंट्रोल में'', MP में बारिश और जलभराव पर मीटिंग के बाद बोले CM शिवराज

कांग्रेस बीजेपी निकाल रही यात्राएं
कांग्रेस ने 17 सितंबर को 'चलो, चलो...' गीत रिलीज किया. यात्रा के 'भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध' जैसे विभिन्न मुद्दों को उजागर करने के लिए 15 दिनों में मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 11,400 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है. भाजपा ने 'लोगों का आशीर्वाद लेने' के लिए पहले ही 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू कर दी है. विभिन्न स्थानों से निकाली जा रही यात्राओं का समापन 25 सितंबर को भोपाल में होगा.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
भाई ने अश्लील फिल्म देखकर.... छोटी बहन का किया बलात्कार फिर माँ के सामने....
BJP ने कांग्रेस पर लगाया MP में चुनाव प्रचार के लिए इमरान की पार्टी का थीम सांग चुराने का आरोप
Jabalpur Regional Industry Conclave CM Mohan Yadav inaugurated investors from these countries gathered
Next Article
Jabalpur Industry Conclave: CM मोहन यादव ने किया रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का उद्घाटन, इन देशों के निवेशक जुटे
Close
;