Bhopal Rape Case: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला; कोर्ट में हंगामा, वकीलों ने कर दी आरोपी की पिटाई

Bhopal Rape Case: राजधानी भोपाल में एक बार फिर स्कूली छात्रा की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. शाहपुरा के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा के साथ उसी के सहेली के जरिए जान-पहचान बढ़ाने वाले 19 वर्षीय ओसाफ अली खान ने दरिंदगी की. आरोपी ओसाफ, जो खुद 12वीं का छात्र है और एक शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखता है, उसने जुलाई में छात्रा को घुमाने के बहाने खानूगांव के सुनसान इलाके में ले जाकर कार में रेप किया और गुपचुप तरीके से उसका वीडियो बना लिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Bhopal Rape Case: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला; कोर्ट में हंगामा, वकीलों ने कर दी आरोपी की पिटाई

Bhopal Rape Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म (Bhopal Kohefiza Rape Case) और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले में मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. पेशी के दौरान वहां मौजूद वकीलों ने आरोपी को घेरकर पिटाई कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है.

क्या है मामला?

यह मामला तब सामने आया जब शाहपुरा स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा ने परिवार के साथ कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पीड़िता ने बताया कि उसकी एक सहेली के जरिए 19 वर्षीय युवक ओसाफ अली खान से दोस्ती हुई थी. आरोपी, जो स्वयं 12वीं का छात्र बताया जाता है, ने जुलाई में उसे घुमाने के बहाने खानूगांव के एक सुनसान इलाके में ले जाकर कार में दुष्कर्म किया. इसी दौरान उसने चोरी-छिपे छात्रा का वीडियो भी बना लिया.

पुलिस का क्या कहना है?

थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी की हरकत यहीं नहीं रुकी. उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से एक लाख रुपये की मांग की. बदनामी के डर से पीड़िता ने किसी तरह 40 हजार रुपये आरोपी को दे भी दिए. लेकिन जैसे ही छात्रा ने आरोपी को ब्लॉक किया, उसने वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखाना शुरू कर दिया और उस पर धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने का दबाव बनाने लगा.

मानसिक उत्पीड़न और लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने आखिरकार पूरी बात अपने परिवार को बताई. इसके बाद परिजनों ने कुछ सामाजिक संगठनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसका मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएँ लगाई हैं.

कोहेफिजा क्षेत्र में सामने आए इस मामले ने एक बार फिर स्कूली छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. नाबालिगों को सोशल मीडिया और दोस्ती के नाम पर होने वाले अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने की मांग भी उठ रही है. फिलहाल पुलिस रिमांड पर आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है.

Advertisement

कोर्ट में हुई मारपीट

आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान वकीलों की भीड़ ने उसे घेरकर पिटाई कर दी. वकीलों और पुलिस के बीच झूमाझटकी तक की नौबत आ गई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वकील पुलिस से आरोपी को सौंपने की मांग करते दिख रहे हैं. पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाया और कोर्ट परिसर से बाहर निकाला.
पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि क्या इस मामले में कोई और भी शामिल है, और क्या वीडियो अन्य लोगों तक भी भेजा गया है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने पहले भी किसी और को इस तरह निशाना बनाया था या नहीं.

यह भी पढ़ें : Gwalior Rape Case: अकेला पाकर जीजा ने ही कर दिया साली के साथ दुष्कर्म; पुलिस ने कसा शिकंजा

Advertisement

यह भी पढ़ें : Garbh Sanskar: घर‑घर गर्भ संस्कार का संकल्प; CM मोहन ने कहा- सरकारी अस्पताल में बनेंगे गर्भ संस्कार कक्ष

यह भी पढ़ें : UGC New Rules Row: बीजेपी के बजट कार्यक्रम में यूजीसी का उग्र विरोध; कुर्सियां फेंकी, नेता मंच छोड़कर भागे

Advertisement

यह भी पढ़ें : Crime Files: नौकरानी ने हीरे-सोने की ज्वैलरी पार करने के बाद छोड़ी नौकरी; एक गलती से ऐसे पकड़ाई

Topics mentioned in this article