MP-CG में स‍ियासी संग्राम: कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, BJP वालों पर FIR, पीसीसी चीफ ने CS को ल‍िखा पत्र

भोपाल और इंदौर में भाजपा प्रदर्शन के दौरान हुई कथित तोड़फोड़ और हमले की घटनाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर हुए विरोध-प्रदर्शनों ने दोनों राज्यों की सियासत को गरमा दिया है. भोपाल और रायपुर में अलग-अलग घटनाओं के बावजूद राजनीतिक टकराव का केंद्र कांग्रेस कार्यालय ही रहा. कहीं पत्थरबाजी और झड़प के बाद मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंचा, तो कहीं प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आगे बढ़ने से रोक दिया. इन घटनाओं ने न केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को तेज किया है, बल्कि कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष जांच की मांग को भी सुर्खियों में ला दिया है.

भोपाल: कांग्रेस कार्यालय में हंगामा

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शन‍िवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए हंगामे ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामला अब प्रशासनिक स्तर तक भी पहुंच गया है.  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्य सचिव Anurag Jain को पत्र लिखकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, घटनास्थल पर हुई झड़प और उसके बाद दर्ज FIR ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है.  

रायपुर में कांग्रेस कार्यालय घेरने की कोशिश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने राजधानी में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन का घेराव करने की कोशिश की. प्रदर्शनकारी जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें भवन से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका. रायपुर समेत आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे. प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई और कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया गया. 

Advertisement

रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन

Jeetu Patwari ने मुख्य सचिव Anurag Jain को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर टकराव तेज हो गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jeetu Patwari ने मुख्य सचिव Anurag Jain को पत्र लिखकर भोपाल और इंदौर में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित घटनाओं को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है. पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के संरक्षण में उनके संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गुंडागर्दी, तोड़फोड़ और पुलिस की निष्क्रियता देखने को मिली. 

bhopal congress office clash protest fir against bjp workers arif masood jeetu patwari

कांग्रेस का आरोप है कि शनिवार को भोपाल, इंदौर सहित कई स्थानों पर भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों पर संगठित हमला किया. पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आपत्तिजनक नारेबाजी की गई. साथ ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है.

Advertisement

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

पत्र में यह भी कहा गया कि घटनाओं के दौरान पुलिस प्रशासन अपेक्षित तत्परता और निष्पक्षता दिखाने में विफल रहा. कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता के दबाव में उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि घटना के बाद कांग्रेस नेताओं पर कथित रूप से निराधार प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं, जो न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है.

निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए. दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, चाहे वे किसी भी दल या पद से जुड़े हों. साथ ही, यदि किसी स्तर पर राजनीतिक संरक्षण की भूमिका सामने आती है तो उसकी भी स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है, ताकि प्रदेश की जनता का कानून व्यवस्था और प्रशासन की निष्पक्षता पर विश्वास बहाल हो सके.

Advertisement

Arif Masood ने BJP कार्यकर्ता को स्कूटी से छोड़ा

भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए हंगामे के बाद सियासी पारा और चढ़ गया है. घटनाक्रम के बीच एक अलग तस्वीर तब सामने आई जब विधायक Arif Masood एक भाजपा कार्यकर्ता को स्कूटी पर बैठाकर वापस छोड़ने जाते दिखे. 

बताया गया कि कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे एक भाजपा कार्यकर्ता को विधायक आरिफ मसूद ने स्कूटी पर बैठाकर वहां से रवाना किया. मसूद ने कहा कि वह कार्यकर्ता भटकते हुए यहां आ गया था. मैंने उसे समझाया कि वह गलत जगह आ गया है, इसके बाद उसे वापस भेज दिया गया.

हबीबगंज थाने से रवाना हुए भाजपा नेता

इस पूरे घटनाक्रम के बीच भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और विधायक Rameshwar Sharma हबीबगंज थाना पहुंचे. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष Shyam Teler ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उकसाया, इसलिए यह घटना हुई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की जाए, इसकी मांग की गई है. 

कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ पर FIR दर्ज

कांग्रेस की शिकायत पर हबीबगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने 7 नामजद और 50 से 60 अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की, मारपीट की और पत्थर से हमला किया. संपत्ति विरूपण अधिनियम तथा BNS की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 125, 324(5), 351(3), 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह मामला प्रदीप अहिरवार की शिकायत पर दर्ज हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई.

भाजपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा थाने

घटना के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल हबीबगंज थाने पहुंचा. विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा महामंत्री राहुल कोठारी और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की.