Pandit Deendayal Upadhyaya Prashikshan Maha Abhiyan 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को लेकर गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय (BJP Office) में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की. कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav), क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे. इस कार्यशाला में हाल ही में बनाए गए प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रमुख, जिला प्रभारी और विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया. मंदिर के अनुसार यह प्रशिक्षण पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से लागू करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया.
आज देशभर में भारतीय जनता पार्टी जिस शिखर पर है, उसमें श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे व्यक्तित्व का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा है।
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) February 19, 2026
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी pic.twitter.com/zuodN2Ktva
‘प्रशिक्षण हमारी सफलता की कहानी' : सीएम मोहन यादव
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रशिक्षण को लेकर BJP की मजबूत परंपरा रही है. उन्होंने दावा किया कि “मध्यप्रदेश में प्रशिक्षण के बाद यहां के कई नेता प्रधानमंत्री तक पहुंचे हैं.” सीएम ने आगे कहा कि नवगठित जिला कार्यकारिणी और आगामी चुनावों को देखते हुए प्रशिक्षण को और भी महत्वपूर्ण बनाया गया है. उन्होंने कहा “हम हमेशा चुनावी तैयारियों में रहते हैं, जबकि कांग्रेस चुनाव के समय जागती है.”
ओबीसी और जनगणना को लेकर कांग्रेस पर हमला
सीएम मोहन यादव ने कार्यशाला में ओबीसी आरक्षण और जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा “ओबीसी की जनगणना रोकने का कलंक कांग्रेस के माथे पर है.” “झूठ बोलो, आगे बढ़ो-यह कांग्रेस की नीति बन चुकी है.”
“कांग्रेस समाज में विद्वेष फैलाती है और वर्गों को लड़ाने का काम करती है.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया पर कार्रवाई नहीं करती और सामाजिक संघर्ष को बढ़ावा देती है.
संगठनात्मक मजबूती के संदेश के साथ कार्यशाला सम्पन्न
प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान संगठन निर्माण, बूथ प्रबंधन, निर्वाचन तैयारी और जनसंपर्क जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई. पार्टी पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों के लिए मार्गदर्शन दिया गया. BJP के अनुसार प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में ऐसी कई कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी.
यह भी पढ़ें : MP Vidhan Sabha: थाली लेकर पहुंचे विपक्षी नेता; बजट सत्र के चौथे दिन कांग्रेस ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा
यह भी पढ़ें : Cyber Fraud: भोपाल में साइबर ठग सक्रिय; 30 घंटे में रिकॉर्ड 34 मामले दर्ज, 1.53 करोड़ से ज्यादा की ठगी
यह भी पढ़ें : Mahakal Aarti Online Booking: महाकाल मंदिर की संध्या व शयन आरती की बुकिंग अब घर बैठे, ऐसी है Online प्रोसेस
यह भी पढ़ें : Bomb Threat: आपके कॉलेज में हैं साइनाइड पॉइज़न वाले बम; पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली धमकी में LTTE का भी जिक्र