विज्ञापन

SAF के 2 आरक्षक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, बेटी के बर्थडे के बहाने बुलाकर की दरिंदगी 

भोपाल में SAF के आरक्षक संतोष सेन ने बेटी के बर्थडे का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया. साथी आरक्षक जितेंद्र पहरा देता रहा. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

SAF के 2 आरक्षक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, बेटी के बर्थडे के बहाने बुलाकर की दरिंदगी 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सशस्त्र बल (SAF) के दो आरक्षकों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी ने अपनी बेटी के जन्मदिन का बहाना बनाकर किशोरी को बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया.

मामला 22 जुलाई की शाम का है. धार में पदस्थ SAF आरक्षक संतोष सेन ने एक परिचित महिला के मोबाइल से पीड़िता को फोन किया. संतोष पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है. उसने अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी का झांसा देकर किशोरी को भोपाल के लाल परेड मैदान के पास बुलाया.

दोस्त देता रहा पहरा, कार में था 3-4 साल का बच्चा

शाम करीब 6:30 बजे किशोरी जब लाल परेड मैदान पहुंची, तो वहां संतोष सेन के साथ ग्वालियर में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र राजपूत अपनी कार में मौजूद था. कार में जितेंद्र का 3-4 साल का बेटा भी बैठा था. इसके बाद संतोष किशोरी को एमपी नगर स्थित एक मकान में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान साथी आरक्षक जितेंद्र बाहर रहकर पहरा देता रहा.

'सोनम रघुवंशी के पापा कर रहे थे उसकी मदद', राजा के परिवार को अब जगी न्‍याय की उम्‍मीद

POCSO और BNS के तहत मामला दर्ज

घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत अपने परिजनों को आपबीती बताई. पुलिस ने पहले कमला नगर थाने में जीरो FIR दर्ज की, जिसके बाद मामला जहांगीराबाद थाने ट्रांसफर किया गया. पुलिस ने पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपी आरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेश करने के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

 IAS नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी कौन? जो RTO दलालों पर गरजे, कलेक्‍टर की कड़क चेतावनी से कांपने लगे 'मिडिल मैन'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com