विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

MP के इस पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में मधुमक्खियों का भीषण हमला, टीआई की मौत; पांच अधिकारी घायल

उज्जैन से बड़ी खबर है. पीटीएस में मधुमक्खियां ने हमला किया है. इस बीच इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. वहीं, पांच पुलिस अधिकारी घायल हैं. 

MP के इस पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में मधुमक्खियों का भीषण हमला, टीआई की मौत; पांच अधिकारी घायल
मृतक टीआई रमेश कुमार धुर्वे (फाइल फोटो)

Bees Attack on Ujjain Police : मध्य प्रदेश के उज्जैन स्टेट पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में बुधवार को चौंकाने वाली घटना हुई. यहां मधुमक्खियों ने आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया. घटना में एक टीआई की मौत हो गई और पांच अधिकारी घायल हो गए. उज्जैन स्टेट पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में चौंकाने वाली घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है. यहां मधुमक्खियों ने आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों पर किया है. घटना में एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई और पांच अधिकारी घायल हो गए. हादसे से सेंटर में अफरा तफरी मच गई. घायलों को चरक अस्पताल भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

Latest and Breaking News on NDTV

यहां मधुमक्खियों ने छत्ता बना रखा था

पार्किंग एरिया साइड शेड में एक पेड़ पर मधुमक्खियों ने छत्ता बना रखा है. यही पर बुधवार दोपहर पुलिस अधिकारी दैनिक काम निपटा रहे थे. इसी दौरान तेज चले आंधी तूफान से छत्ता क्षतिग्रस्त होने पर मधुमक्खियो ने भड़क गई और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को डंक मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मधुमक्खियों के हमले के कारण पीटीएस में भगदड़ मच गई. बाद में पुलिसकर्मी जैसे तैसे घायल अधिकारियों को चरक भवन अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां इलाज के दौरान इंस्पेक्टर धुर्वे की मौत हो गई.

तीन अधिकारी भर्ती, दो सामान्य

पीटीएस में मधुमक्खियों के हमले में पुलिस अधिकारियों के घायल होने पर पीटीएस एसपी अंजना तिवारी अस्पताल पहुंची और घायलों के हाल चाल पूछने के बाद जानकारी दी. घटना में इंस्पेक्टर धुर्वे की मौत हो गई. वहीं, इंस्पेक्टर दिनेश पटेल, एएसआई कैलाश चौहान,बलराम चड़ार,राधेश्याम गोयल  और अखिलेश सूर्यवंशी भी हुए. सभी को चरक भवन भेजा गया. यहां पटेल,चौहान और चढ़ार को अधिक घायल होने भर्ती  कर लिया गया। गोयल और सूर्यवंशी को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी कर दी गई.

ये भी पढ़ें-  रेस के घोड़े और बारात के घोड़े वाले राहुल के बयान से MP कांग्रेस में हलचल, कार्यकर्ता बोले- पार्टी में 'गद्दार घोड़े' भी हैं

ये भी पढ़ें- झाबुआ में 'काल' बना ट्रॉला, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; सीएम ने की मदद की घोषणा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com