विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

झाबुआ में 'काल' बना ट्रॉला, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; सीएम ने की मदद की घोषणा

MP Road accident : झाबुआ में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.

Jhabua Road accident: मृतकों के परिजनों और घायलों को सरकार देगी आर्थिक सहायता, सीएम ने की घोषणा

MP Jhabua Road accident : मध्य प्रदेश के झाबुआ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की जान चली गई है. सीमेंट का एक ट्रॉला काल बनकर कार के ऊपर पलट गया. दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई थी.घटना देर रात की है. वहीं, इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं. कांग्रेस और बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. 

वहीं, सड़क हादसे के बाद सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.

सीएम डॉ. मोहन यादव X पर झाबुआ में हुए सड़क हादसे को लेकर लिखते हैं,- झाबुआ जिले के सजेली रेलवे फाटक पर हुए हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों के काल-कवलित होने और दो लोगों के घायल होने के समाचार से हृदय अत्यंत व्यथित है. मृतकों के निकटतम वैध वारिसों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

बुल्डोजर की मदद से निकाले गए शव

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने अपने आंखों के सामने जो मंजर देखा, वो काफी खौफनाक था. शायद ही वो इस हादसे की तस्वीर भूल सकें. लोगों ने बताया कि रेलवे ओवर ब्रिज के अधूरे निर्माण और डायवर्शन न होने के चलते यह हादसा हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक के नीचे दबने से एक परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई. मृतक परिवार थांदला से एक शादी समारोह से लौट रहा था. स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे के बाद बुल्डोजर की मदद से ट्रक के नीचे से शवों को निकाला. 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी घटना को लेकर दुख व्यक्त किया था.  उन्होंने कहा- झाबुआ के संजेली रेलवे फाटक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दुखद मृत्यु अत्यंत कष्टदायक है.

क्या बचाई जा सकती थी ड्राइवर की जान

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यदि समय पर ड्राइवर को इलाज की सुविधा और मदद उपलब्ध हो जाती तो, उसकी जान बचाई जा सकती थी. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. वहीं, दो घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई पर जुटी हुई है.  ट्रॉला (ट्रक) चालक फरार है. 

ये भी पढ़ें- MP Road Accident: झाबुआ में बड़ा सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें- MP Politics : बैतूल में CM मोहन के कार्यक्रम से पहले कांग्रेसियों का हंगामा, पुलिस से जोरदार झड़प; 50 कार्यकर्ता हिरासत में

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com