विज्ञापन

मुंबई गए थे माता-पिता, बड़वानी में खेलते-खेलते कुएं में गिरे 4 साल के मासूम की मौत 

बड़वानी के कसरावद बसाहट में घर के पास खेल रहा 4 वर्षीय आर्यन 20 फीट गहरे खुले कुएं में गिर गया. NDRF ने रेस्क्यू कर बच्चे को निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. माता-पिता मुंबई में थे और मासूम दादा-दादी के साथ रहता था. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. 

मुंबई गए थे माता-पिता, बड़वानी में खेलते-खेलते कुएं में गिरे 4 साल के मासूम की मौत 

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के कसरावद बसाहट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ घर के पास खेल रहा एक चार साल का मासूम अचानक खुले कुएं में जा गिरा. ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर तो निकाल लिया, लेकिन अस्पताल पहुँचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दुखद हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

20 फीट गहरे कुएं में गिरा 4 वर्षीय आर्यन

जानकारी के अनुसार, रविवार को बड़वानी जिला मुख्यालय के पास स्थित कसरावद बसाहट में चार वर्षीय मासूम आर्यन खेलते-खेलते अचानक करीब 20 फीट गहरे खुले कुएं में जा गिरा. बच्चे की चीख-पुकार सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी तरफ से बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. लगभग आधे घंटे के कठिन प्रयास के बाद आर्यन को कुएं से बाहर निकाला गया.

माता-पिता रोजगार के लिए मुंबई गए थे

आर्यन को बेहद गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मासूम के माता-पिता रोजगार के सिलसिले में मुंबई गए हुए हैं और आर्यन अपने दादा-दादी के साथ गाँव में रह रहा था. हादसे की खबर मिलते ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है.

नाग पंचमी से पहले MP में थम जाएंगे बसों के पहिए, किराया बढ़ाने की मांग पर बस ऑपरेटर्स का बड़ा ऐलान 

पहले भी हो चुके हैं हादसे, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह कुआं लंबे समय से बिना मुंडेर और बिना किसी सुरक्षा घेराबंदी के खुला पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पहले भी इस जगह पर हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने कई शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया. घटना से गुस्साए लोगों ने गाँव के सभी खुले कुओं को तुरंत ढकने और सुरक्षित करने की पुरजोर मांग की है.

भोपाल की 25 साल पुरानी कॉलोनी सड़क को तरसी, 2 बार भूमिपूजन के बाद भी नहीं बनी, लोगों ने रोप दिया धान 

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. वहीं, स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन अब नींद से जागेगा और भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोकने के लिए खुले कुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करेगा. 

भोपाल के भूतिया स्टेशन की बदली किस्मत: 28 से रुकेंगी ट्रेनें, करोंद-छोला समेत यहां के लाखों यात्रियों को फायदा  

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close