Bandhavgarh Tigress Sighting: दुनिया भर में बाघों के गढ़ के रूप में प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) एक बार फिर पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव लेकर आया. ताला जोन (Tala Zone) में सफारी के दौरान पर्यटकों को उस समय अत्यंत रोमांचक और हृदयस्पर्शी दृश्य देखने को मिला जब चक्रधरा नाम की बाघिन अपने चार नन्हे शावकों के साथ जंगल में टहलते दिखाई दी. घने जंगल के बीच शान से चलती बाघिन और उसके पीछे-पीछे कदम मिलाते शावकों को देखकर सैलानी रोमांच से भर उठे. कई पर्यटकों ने इस अद्भुत क्षण को अपने कैमरों में कैद कर लिया.

Bandhavgarh Tigress Sighting: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
मां-बच्चों का साथ
बताया गया कि यह नजारा बांधवगढ़ के प्रसिद्ध ताला जोन में देखने को मिला, जहां टाइगर साइटिंग की सबसे अधिक संभावनाएं रहती हैं. चक्रधरा बाघिन अपने शावकों को जंगल के तौर-तरीके सिखाती दिखी. शावक कभी मां से आगे दौड़ते, तो कभी उसके पीछे छिपते दिखाई दिए, जिससे पूरा माहौल रोमांच और उत्साह से भर गया. सैलानियों ने कहा कि ऐसा दृश्य उन्होंने पहले केवल टीवी या डॉक्यूमेंट्री में देखा था, लेकिन वास्तविक जंगल में एक बाघिन को चार छोटे शावकों के साथ देखना जीवन का अविस्मरणीय पल बन गया.

Bandhavgarh Tigress Sighting: बाघिन अपने शावकों के साथ
वन्यजीव संरक्षण के लिए सुखद संकेत
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय ने बताया कि बाघिन का अपने सभी शावकों के साथ स्वस्थ और सक्रिय होना वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से अत्यंत सकारात्मक संकेत है. उन्होंने कहा कि यह रिजर्व क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, संतुलित पारिस्थितिकी और प्राकृतिक अनुकूलता का परिणाम है.
गर्मी के मौसम में बढ़ी टाइगर साइटिंग की संभावना
सफारी गाइडों ने पर्यटकों को वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखने और शांति से दर्शन करने की सलाह दी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. उल्लेखनीय है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही बांधवगढ़ में बाघों की साइटिंग में बढ़ोतरी होती है. इसी कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. ऐसे में बाघिन और उसके शावकों का यह दुर्लभ दृश्य सैलानियों के लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं रहा.
यह भी पढ़ें : Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में 10 जंगली हाथियों की मौत, दिल्ली की जांच टीम नेशनल पार्क में तैनात
यह भी पढ़ें : Tiger Death in MP: 2 दिन में दूसरी मौत; बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर हुई मृत मिला वनराज, MP में बाघों की मौत
यह भी पढ़ें : NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा
यह भी पढ़ें : MP Vidhan Sabha: सदन में गूंजा गोवंश का मुद्दा; सड़क हादसे और किसानों की क्षति, जानिए पक्ष-विपक्ष ने क्या कहा?