विज्ञापन

बाघ ने घर में घुसकर महिला को बनाया शिकार, बचाने दौड़े दो लोग भी घायल; CM ने किया मुआवजे का एलान

Tiger Hunt Woman in MP: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बाघ का आतंक बढ़ता जा रहा है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र में बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इससे लोगों में दहशत का माहौल है.

बाघ ने घर में घुसकर महिला को बनाया शिकार, बचाने दौड़े दो लोग भी घायल; CM ने किया मुआवजे का एलान
टाइगर ने हमला कर महिला को मार डाला (प्रतीकात्म फोटो).

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक बार फिर बाघ ने घर में सो रही महिला को अपना शिकार बनाया है. मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) के पनपथा परिक्षेत्र अंतर्गत खेरवा मोहल्ले का है, जहां बाघ ने घर में घुसकर सो रही महिला पर हमला कर दिया. महिला की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे दो अन्य लोगों पर भी बाघ ने जानलेवा हमला कर दिया. महिला की मौत हो गई, लेकिन बचाने आए लोग घायल हो गए. उनका इलाज मानपुर चिकित्सालय में इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि बीते एक हफ्ते के भीतर पनपथा परिक्षेत्र में बाघ के हमले से यह दूसरी मौत है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.
घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

बढ़ रहा बाघ का आतंक

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत पनपथा परिक्षेत्र में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. रात को बाघ के हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, महिला को बचाने दौड़े दो अन्य लोगों पर भी बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों को तत्काल मानपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

गांव में दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बाघ की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं.

गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह के भीतर पनपथा परिक्षेत्र में बाघ के हमले से यह दूसरी मौत है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

25 रुपये का मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मृतक के परिवार को सहायता राशि का ऐलान किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, उमरिया में बाघ के हमले में एक महिला की मृत्यु और कुछ नागरिकों के घायल होने का समाचार दुखद है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. हमले में मृतक के परिजनों को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने औक घायलों के निशुल्क उपचार एवं आवश्यक मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close