विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2025

दिवाली से पहले पं. धीरेंद्र शास्त्री का 'बयान बम', कहा-पटाखों पर ज्ञान न दें, हम बकरीद पर नहीं देते, हम तो...

Bageshwar Dham News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- 'दीपावली पर बहुत सावधानी रखें और ज्ञान न पेलें. दूसरे मजहब के लोगों से हमारा कहना है कि पटाखों पर ज्ञान न पेले. क्‍योंक‍ि हम आपके बकरीद और ताजिए पर ज्ञान नहीं पेलते हैं, आप दीपावली पर हमें जान न पेलें'.

दिवाली से पहले पं. धीरेंद्र शास्त्री का 'बयान बम', कहा-पटाखों पर ज्ञान न दें, हम बकरीद पर नहीं देते, हम तो...

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- 'दिवाली पर पटाखों को लेकर ज्ञान न पेलें। हम बकरीद और ताजिए पर ज्ञान नहीं देते हैं', इसलिए हमें ज्ञान न दें। यह हमारी परंपरा है और हम इसे जरूर निभाएंगे'.

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को मुंबई में सिद्धि विनायक गणेश मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान मीडिया ने उनसे दिवाली पर पटाखों से होने प्रदूषण और बॉलीवुड अभिनेताओं द्वारा पटाखे न फोड़ने की अपील को लेकर सवाल किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सख्‍त लहजे में इसका जवाब दिया, उन्‍होंने कहा- दीपावली पर बहुत साबधानी रखें और ज्ञान न पेलें. दूसरे मजहब के लोगों से हमारा कहना है कि पटाखों पर ज्ञान न पेले. क्‍योंक‍ि हम आपके बकरीद और ताजिए पर ज्ञान नहीं पेलते हैं तो आप हमें होली और दीपावली पर हमें जान न पेलें. अभिनेताओं से भी मैं कहूंगा कि दीपावली पर पटाखे कम जलाने चाहिए, ये बात सही है. प्रदूषण होता है ये बात भी सही है. लेकिन ये बात केवल दीपावली पर अपना जान न पेलें, ये मेरी प्रार्थना और अपील है. क्‍योंक‍ि हम तो पटाखे फोड़ेंगे. यह हमारी परंपरा है और हम इसे न‍िभाएंगे'.

कोई छेड़ेगा तो छोड़ा नहीं जाएगा

'आई लव मोहम्‍मद' विवाद पर भी पं. धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी बात रखी. उन्‍होंने कहा अगर कोई 'आई लव मोहम्मद' बोलता है तो वह गलत नहीं है. कोई 'आई लव महादेव' कहता है तो वह भी बुरा नहीं है. सभी को अपने-अपने धर्म से प्‍यार करने का अध‍िकार है. लेकिन जो भड़काऊ नारे लगाए जाते हैं, उन्‍हें हिंदू समाज और देश का काननू सहन नहीं करेगा. कोई छेड़ेगा तो छोड़ा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'मेरी मौत का कारण सीमा', संबंध बनाने के बाद धमका रही थी प्रेमिका, युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा दर्द

ये भी पढ़ें: कुशवाहा के फेक AI तस्‍वीर से बढ़ा विवाद, धोने पड़े शराब बेचने वाले ब्राह्मण युवक के पैर? दमोह कांड की पूरी कहानी

ये भी पढ़ें: 'ज‍िसकी लाठी उसकी भैंस', हरदा का PM कॉलेज बना राजनी‍त‍ि का अखाड़ा, अतिथि विद्वान को बनाया 'तमाशा'; जानें मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com