विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2024

Road Accident : बाइक सवार को इनोवा कार ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, चालक फरार

Katni Road Accident News:  गांव जा रहे तीन बाइक सावर लोगों को इनोवा कार ने सड़क पार करते वक्त टक्कर मारी है. इस दौरान लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन साल की एक मासूम भी शामलि है. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है.घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.

Road Accident : बाइक सवार को इनोवा कार ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, चालक फरार
Road Accident : बाइक सवार को इनोवा कार ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, चालक फरार.

MP Road Accident News in Hindi:  मध्य प्रदेश के कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में एनएच 30 में कैलवारा के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कार और बाइक की टक्कर में बाइक 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 3 साल मासूम भी शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही कुठला पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है.घटना स्थल पर सड़क हादसे की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई. मृतकों के जिला अस्पताल में पीएम कार्रवाई जारी है.

मृतकों में 3 साल का मासूम भी शामिल

घटना पर जांच अधिकारी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि कुठला थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित ग्राम कैलवारा में सड़क पार कर रहे बाइक की इनोवा कार से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 साल का मासूम भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- 31 Naxalite Killed: बस्तर में इकट्ठा हुए 70 से अधिक नक्सली, गांव से आ रही थी रसद...और यही बना मौत कारण

रिश्तेदार के गर जा रहे थे

अमदरा थाना क्षेत्र के रहने वाले राम कुमार पटेल अपनी पत्नी और नाती के साथ बाइक में अपने रिश्तेदार के यहां खोहरी गांव जा रहे थे. तभी कैलवारा के पास सड़क पार करने के दौरान हादसा हो गया. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है. घटना पर आगे की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें- महाकाल मंदिर प्रसाद के पैकेट से हटेगी 'ओम' और 'मंदिर शिखर' की तस्वीर, अल्टीमेटम के बाद फैसला, जानें क्या है मामला?

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com