विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2026

खजाने की तलाश में खोदी 20 फीट गहरी सुरंग, नरवर किले में छिपे 'राजा के हीरे-जवाहरात' का क्या है राज

Narwar Fort Pasar Devi Mandir: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में नरवर के ऐतिहासिक किले में पसर देवी मंदिर के नीचे दबे राजा नल दमयंती के खजाने को पाने के लिए किसी शातिर ने 20 फीट गहरी सुरंग खोद दी. सुरंग की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

खजाने की तलाश में खोदी 20 फीट गहरी सुरंग, नरवर किले में छिपे 'राजा के हीरे-जवाहरात' का क्या है राज
नरवर किला और पसर देवी का मंदिर.

Story of King Nal Damyanti Treasure: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में नरवर का ऐतिहासिक किला (Narwar Fort) मौजूद है और किले में पसर देवी का प्रसिद्ध मंदिर (Pasar Devi Mandir) भी है. इस मंदिर के नीचे दबे राजा नल दमयंती के अपार खजाने को पाने के लालच में किसी शातिर ने 20 फीट दूर से एक गहरी सुरंग खोद दी और मंदिर तक पहुंचने का प्रयास किया. सुरंग की जानकारी सामने के बाद अब इलाके में सनसनी फैल गई है.

इस मामले से किसी बड़े गैंग के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने किसी आरोपी को तो गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन वह मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

किले में मंदिर के पास खोदी सुरंग

किले में मंदिर के पास खोदी सुरंग

स्थानीय लोगों के अनुसार, मां पसर देवी मंदिर में माता की प्रतिमा लेटी हुई अवस्था में है. इलाके में ऐसी मान्यता है कि प्रतिमा के नीचे खजाना छिपा हुआ है. इसी विश्वास के चलते मंदिर के नीचे तक पहुंचने के लिए 20 फीट गहरी सुरंग खोदी जा रही थी. हालांकि, अभी तक पता नहीं चला है कि कितने लोग सुरंग खोदने में शामिल थे.

रात में करते थे खुदाई, कंबल और औजार मिले

आशंका जताई जा रही है कि खजाने की तलाश में यह खुदाई कई रात से की जा रही थी. जब सुबह हो जाती तो सुरंग के मुहाने को झाड़ियों से ढक दिया जाता था. सुरंग खोदने के इस मामले में पुलिस को आशंका है कि इस सुरंग को खोदने में किसी बड़े और गैंग का हाथ हो सकता है, क्योंकि मौके से कई उपकरण और आधुनिक सामान पुलिस ने बरामद किए हैं, जिसमें एरोसोल स्प्रे कैन और कंबल जैसी सामग्री भी बरामद हुई है. इससे स्पष्ट होता है कि यहां रात में रुककर काम किया जा रहा था.

किला और मंदिर में देवी की प्रतिमा.

किला और मंदिर में देवी की प्रतिमा

पहले भी सामने आ चुके हैं खुदाई के मामले

यह पहली बार नहीं है जब नरवर किले में दफीनाखोरों द्वारा खुदाई के मामले सामने आए हैं. इससे पहले भी खजाने की तलाश में किले के कई स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां देखी गई हैं. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन राजा नल और दमयंती की कुलदेवी फसल देवी की किले के अंदर मौजूद मंदिर में लेटी हुई प्रतिमा के नीचे दबे हुए इस ऐतिहासिक खजाने को निकालने का यह सबसे सनसनीखेज मामला है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: चलती ट्रेन पर चढ़ रही महिला का फिसला पैर, भागकर आए RPF के जवान ने जान जाने से ऐसे बचाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com