विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2026

VIDEO: चलती ट्रेन पर चढ़ रही महिला का फिसला पैर, भागकर आए RPF के जवान ने जान जाने से ऐसे बचाया

Accident While Boarding on Moving Train: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक महिला की जान बचाई गई, जब आरपीएफ जवान जितेंद्र सिंह ने उसे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से खींच लिया. महिला का पैर फिसल गया था और वह गिर गई थी.

VIDEO: चलती ट्रेन पर चढ़ रही महिला का फिसला पैर, भागकर आए RPF के जवान ने जान जाने से ऐसे बचाया

Gwalior Railway Station: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया. एक महिला ट्रेन की चपेट आने वाली थी, गनीमत रही कि मौके पर आरपीएफ (RPF) का जवान मौजूद था, जिसके कारण उसकी जान बच गई. वरना कोई भी अनहोनी हो सकती थी. यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के प्लेटफार्म नंबर चार पर ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस ट्रेन (Grand Trunk Express Train) खड़ी हुई थी. जब ट्रेन चलने लगी तो वहां एक महिला यात्री भी पहुंच गई. उसके हाथ में भारी सामान भी था. उसने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका अचानक पैर फिसल गया और वह गिर गई. यह घटना 12 अप्रैल की रात 12 बजे की है.

प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच फंसी महिला

गनीमत रही कि सामने ही एक आरपीएफ का जवान आरक्षक जितेंद्र सिंह ड्यूटी पर तैनात था. उसने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए महिला को प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला को खींच निकाला. इस तरह जवान ने महिला की जान बचा ली. वायरल वीडियो के बाद लोग आरक्षक की तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- एमपी में हीटवेव देने वाली है दस्तक, कई जिलों में आसमान से बरस रही आग; झुलसाने वाली गर्मी को रहें तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com