मध्य प्रदेश के खरगोन जिले शहर में पुलिस भर्ती को लेकर एक अनोखी पहल देखने को मिली है. शनिवार दोपहर खरगोन जिला मुख्यालय पर राधावल्लभ मार्केट में पुलिस चौकी के पास टेंट लगाकर पुलिस बैंड पार्टी ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी.
युवाओं को आकर्षित करने का नया तरीका
यह आयोजन केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया था. दरअसल, मध्य प्रदेश पुलिस में बैंड विभाग के लिए आरक्षक भर्ती परीक्षा होने वाली है. इसी के तहत युवाओं को इस खास अवसर के बारे में जानकारी दी जा रही है.
हुनर से मिलेगी वर्दी
आमतौर पर पुलिस की नौकरी कठिन शारीरिक और लिखित परीक्षा के बाद मिलती है, लेकिन इस भर्ती में वाद्ययंत्र बजाने का हुनर रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. यानी अगर आपके पास म्यूजिक टैलेंट है, तो आप पुलिस की वर्दी पहन सकते हैं. इस कार्यक्रम में प्रथम बटालियन एसएएफ इंदौर के 20 सदस्यीय दल ने देशभक्ति गीतों की धुनों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया.
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
प्रभारी रक्षित निरीक्षक दीपेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों में पुलिस बैंड की प्रस्तुति से लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हो. साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि यह एक बेहतरीन अवसर है, आवेदन कर पुलिस में नौकरी हासिल की जा सकती है.
जनता के लिए यह एक बहुत अच्छी अपॉर्चुनिटी है, युवक-युवाओं के लिए जिसकी विज्ञप्ति भी निकल चुकी है. निर्धारित मापदंडों के अनुसार जो इसे पूरा करेगा, उसे लिया जाएगा और योग्यता के आधार पर भर्ती होगी. जिसकी विज्ञप्ति भी प्रकाशित की गई है. जो युवा इसमें आवेदन करना चाहते हैं, वे कर सकते हैं. इसका आज खरगोन में डेमो दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: खत्म हुआ इंतजार, आष्टा से लाड़ली बहना की 35वीं किस्त; सीहोर से CM मोहन देंगे ये सौगातें
यह भी पढ़ें : स्कूल से लौट रही छात्रा के अपहरण की कोशिश, ग्वालियर में दिनदहाड़े वारदात से दहशत
यह भी पढ़ें : 'MP की माटी में कुछ तो खास बात है' उन्नत कृषि महोत्सव में बोले राजनाथ; किसानों को लेकर मोहन-शिवराज ने ये कहा
यह भी पढ़ें : सतना के डालीबाबा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव; हालात काबू में करने पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले