दुबई से गोवा तक सट्टे का खेल, रायपुर पुलिस ने पेमेंट गेट-वे गैंग का किया खुलासा, 22 लाख का माल जब्त

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पैनलों का संचालन कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों में शामिल दो आरोपी हाल ही में दुबई से भारत लौटे थे और पेमेंट गेट-वे संचालन का कार्य संभाल रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Raipur Police Busts Online Betting Payment Gateway Racket, 7 Accused Arrested.

Betting Payment Gateway Racket: रायपुर पुलिस ने पेमेंट गेट-वे पैनल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. आरोपी सट्टा पैनल खिलाने के साथ-साथ पेमेंट गेट-वे पैनल का भी संचालन कर रहे थे. इस पूरे नेटवर्क पर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी. आरोपियों की बदलती रणनीति को देखते हुए एसीसीयू टीम ने भी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अपनी रणनीति बदली, जिसके बाद पेमेंट गेट-वे पैनल के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में सफलता मिली.

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पैनलों का संचालन कर रहे थे. पैसों के लेन-देन के लिए नए पेमेंट गेट-वे पैनल भारत की अलग-अलग लोकेशनों पर स्थापित किए गए थे. गिरफ्तार आरोपियों में प्रतीक कुमार और सैन्की शामिल हैं, जो हाल ही में दुबई से भारत लौटे थे और पेमेंट गेट-वे संचालन का कार्य संभाल रहे थे. 

Advertisement

42 लाख ट्रांसफर किए 

रायपुर में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गोवा में रेड मारी, जहां किराए के मकान में ऑफिस सेटअप बनाकर गेट-वे पैनल का संचालन किया जा रहा था. पुलिस ने वहां से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए कुल सात आरोपी पेमेंट गेट-वे पैनल से प्राप्त अवैध राशि को क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी के माध्यम से अन्य अंतरराष्ट्रीय पैनलों को भेज रहे थे. जांच में अब तक 46,500 क्रिप्टो करेंसी यूएसडीटी, जिसकी भारतीय कीमत करीब 42 लाख रुपये है, को क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि हुई है.

नाबालिगों ने नई ‘315 गैंग' बनाई और दंपति पर कटर से किया हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर; जादू-टोना का शक था  

22 लाख का मोबाइल जब्त 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि संचालन के लिए 431 म्यूल बैंक खातों का उपयोग किया जा रहा था. आरोपियों के कब्जे से पांच लैपटॉप, एक टैब, विभिन्न कंपनियों के 58 मोबाइल और आईफोन, 12 एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है. जब्त 53 मोबाइल फोन बैंक खातों से लिंक पाए गए हैं. करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन की जानकारी भी पुलिस को मिली है. साथ ही जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 22 लाख 14 हजार 600 रुपये आंकी गई है. आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में केस दर्ज किया गया है.

इस साल अब तक 22 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा ऑनलाइन सट्टा के पांच मामलों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन मामलों में कुल लगभग दो करोड़ 14 लाख 59 हजार 600 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है.

Advertisement

RTE छात्रों से कराई मजदूरी, DAB मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पर गंभीर आरोप, जांच के लिए समिति गठित