जबलपुर की इस दरगाह में मन्नत पूरी करने के लिए मुराद मांगने पहुंचते हैं सभी धर्मों के लोग

जबलपुर की मोहर्रम पूरे देश में विख्यात है, यहां सभ धर्म के लोग त्योहार मनाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

जबलपुर की मदन महल पहाड़ी स्थित बड़े पीर की दरगाह में 200 से ज्यादा सवारियों ने सलामी पेश की. जिसमें से कई सवारियां 10-15 किलोमीटर से ज्यादा का सफर कर दरगाह पहुंचीं. पूरे जबलपुर शहर से निकल कर सलामी का सिलसिला चलता रहा,  सलामी के पथ पर बहुत सारी मुस्लिम युवा संस्थाओं में लंगर बांटा, जो मुजावर सवारी लेकर आए थे उन्हें कादरी परिवार के द्वारा दूध पिला कर सम्मानित किया गया.

दरगाह के मौलाना सैयद मुबारक अली कादरी ने एनडीटीवी को बताया की इस मदन महल दरगाह में 200 सालों से हाजिरी लग रही है.

जबलपुर की मोहर्रम पूरे देश में विख्यात है, यहां सभ धर्म के लोग त्योहार मनाते हैं. डॉ मकबूलसाहब की सवारी को 161 वर्ष हो चुके हैं. सरकार के अनुसार, 300 सालों से जबलपुर में मोहर्रम मनाए जा रही है.  मोहर्रम की सातवीं तारीख को सफर की रात कहते हैं और इस दरगाह में पीरों के पीर बड़े पीर साहब के यहां सभी मुजावर आकर हाजिरी लगाते यह सिलसिला 16 साल से चला रहा है.

Advertisement

जबलपुर में यह वर्षों से यह परंपरा है कि सभी धर्मों के लोग अपने अपने प्रमुख स्थानों पर जाकर अपने मन्नत पूरी करने के लिए मुराद मांगने जाते हैं मदन महल की दरगाह में सभी धर्म के लोग पीरों के पीर बड़े पीर साहब के यहां आकर मुराद मांगने आते हैं. और मानिता है की बड़े पीर साहब का यह स्थान सभी  की मन्नत पूरी करता है जिन लोगों की मान्यताएं पूरी हो जाती है जो लोग यहां आकर चादर चढ़ाते हैं.

जबलपुर  शहर में सवारियों का चलन ज्यादा है ताजियों का चलन  काम है. कुछ शहरों में ताजिया ज्यादा होते हैं सवारियां कम रखी जाती है पूरे हिंदुस्तान में अलग-अलग तरीके से  मोहर्रम मनाया जाता है. 

 जबलपुर में पिछले साल लगभग 300 सवारियां रखी गई थी इस बार 400 से ज्यादा सवारी और ताजिए रखे गए हैं. यह सब इस दरगाह में हाजिरी देने मदन महल दरगाह जाते है.

Topics mentioned in this article