Vivek Bindra: विवेक बिंद्रा पर शादी के अगले ही दिन पत्नी संग मारपीट का आरोप, कान का पर्दा फटा

Vivek Bindra Controversy: विवेक बिंद्रा बीबीपीएल यानी 'बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड' के सीईओ हैं और यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं. पत्नी के साथ मारपीट के आरोपों के अलावा विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के एक वीडियो को लेकर भी विवादों में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
Vivek Bindra Wife Controversy

Youtuber Vivek Bindra: अगर आप यूट्यूब, फेसबुक या इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं तो आपने एक नाम जरूर सुना होगा- विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra). मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर विवेक ब्रिंदा को लोग उनकी मोटिवेशनल स्पीच और बिजनेस आइडिया के लिए जानते हैं लेकिन अब विवेक बिंद्रा विवादों में हैं. उन पर पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं और नोएडा के सेक्टर-126 में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है. विवेक बिंद्रा ने 6 दिसंबर को यानिका (Vivek Bindra Wife) से शादी की थी. 

शादी के अगले ही दिन बिंद्रा और उनकी मां प्रभा में किसी बात को लेकर बहस होने लगी. आरोप है कि जब यानिका मामले को शांत कराने के लिए बीच में आईं तो विवेक बिंद्रा ने उनके साथ मारपीट की. कथित मारपीट में यानिका को कई चोटें आई हैं और दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. 14 दिसंबर को विवेक बिंद्रा के साले वैभव ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन नोएडा पुलिस ने तत्काल कोई एक्शन नहीं लिया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें : 99वां तानसेन समारोह: संगीत के धुन से गूंजा ग्वालियर शहर, कई बड़ी हस्तियों ने की शिरकत

पत्नी के कान का पर्दा फटा

फिलहाल अपडेट यह है कि विवेक बिंद्रा फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. एफआईआर में लिखा है कि बिंद्रा कथित तौर पर पत्नी यानिका को एक कमरे में ले गए, उनके बाल खींचे और उनके साथ मारपीट की. कहा जा रहा है कि बिंद्रा ने यानिका का फोन भी तोड़ दिया. आरोप है कि इस मारपीट में यानिका के कान का पर्दा तक फट गया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें : Raipur : सीएम साय ने पीएम से की मुलाक़ात, बोले- छत्तीसगढ़ में नए आयाम स्थापित करेगी डबल इंजन की सरकार

संदीप माहेश्वरी के एक वीडियो को लेकर विवादों में

विवेक बिंद्रा बीबीपीएल यानी 'बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड' के सीईओ हैं और यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं. पत्नी के साथ मारपीट के आरोपों के अलावा विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के एक वीडियो को लेकर भी विवादों में हैं. संदीप माहेश्वरी ने हाल ही में यूट्यूब पर 'बिग स्कैम एक्सपोज़' शीर्षक से एक वीडियो जारी किया था जिसमें कुछ छात्रों ने बिंद्रा की कंपनी की ओर से धोखा दिए जाने का दावा किया था.

Advertisement
Topics mentioned in this article