20 किलो बिस्किट से बना दिया अनोखा राम मंदिर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में घोटन घोष नाम के एक कलाकार ने बिस्किट से राम मंदिर की रेप्लिका बनाई है. बताया जा रहा है इसके लिए 20 किलो बिस्किट का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें अधिकतर पारले जी बिस्किट का इस्तेमाल हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
अनोखा राम मंदिर

Ram Mandir News: देश सहित पूरी दुनिया के राम भक्त 22 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं. इस दिन भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है और इस मौके पर पूरा देश राममय हो चुका है. राम भक्त भी अलग-अलग तरह से अपनी भक्ति दिखा रहे हैं. कोई अपने शहर से पैदल ही अयोध्या पहुंच रहा है तो कोई साइकिल से अपने घर से अयोध्या का सफर तय करेगा. एक कलाकार ने भी अनोखे तरह से राममंदिर के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाई है. इसने अपनी अनोखी कला का प्रदर्शन करते हुए बिस्किट्स से राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई है. इस काम के लिए उन्होंने कुल 20 किलो बिस्किट का इस्तेमाल किया है.

बिस्किट से बनाई है शानदार कलाकृति

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में घोटन घोष नाम के एक कलाकार ने बिस्किट से राम मंदिर की रेप्लिका बनाई है. बताया जा रहा है इसके लिए 20 किलो बिस्किट का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें अधिकतर पारले जी बिस्किट का इस्तेमाल हुआ है. इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये कलाकार बिस्किट्स को काट कर मंदिर का डिजाइन तैयार कर रहा है और उसे अंतिम रूप दे रहा है. ये मंदिर बेहद ही मनमोहक नजर आ रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें Ram Mandir Pran Pratishta: आज रामलला की प्रतिमा को 100 से ज्‍यादा कलशों के जल से कराया जाएगा स्‍नान

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो हो रहा है वायरल

इस वीडियो को 90 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने इसे कमाल बताया है. वहीं अन्य यूजर ने लिखा है कि पारले जी बिस्किट हर बार कमाल करते हैं. इस वीडियो पर कई नए- नए कमेंट आ रहे हैं. हर कोई अपने शब्दों में इस राम मंदिर की तारीफ ही कर रहा है.

ये भी पढ़ें Ram Mandir Ayodhya: 500 किमी तक चोटी से रथ खींचते हुए अयोध्या पहुंचे ये बाबा, जानिए कौन हैं ये राम भक्त

Advertisement

Topics mentioned in this article