पटना में यादव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए सीएम यादव, कहा - अयोध्या की तरह मथुरा में भी बनेगा कृष्ण मंदिर

CM Mohan Yadav in Patna: सीएम मोहन यादव रविवार को पटना में आयोजित यादव समाज के कार्यक्रम में पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि अयोध्या की तरह मथुरा में भी भव्य मंदिर बनेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पटना में सीएम यादव यादव महासभा में शामिल हुए
Twitter

Mohan Yadav on Mathura Mandir Topic: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को पटना (Patna) में अखिल भारतीय यादव महासभा - अहीर बिहार इकाई के सम्मेलन में पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ अयोध्या में श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं. अब मथुरा में कृष्ण कन्हैया ने क्या बिगाड़ा है, वो भी मुस्कुराएंगे. मोहन यादव ने मौजूद लोगों को कहा कि मथुरा में जल्द ही भव्य मंदिर के दर्शन होंगे.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट से आएगा फैसला - सीएम यादव

यादव महासभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के शासन काल में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या को लेकर आदेश दिया है. इसके बाद अब मथुरा को लेकर भी आदेश आने वाला है. मथुरा में श्री कृष्ण का मंदिर जल्द ही बनने वाला है.

ये भी पढ़ें :- रायपुर में चल रही थी स्ट्रेन्जर पूल पार्टी की तैयारी, आयोजन से पहले ही पुलिस ने फेरा फानी, 7 गिरफ्तार

सबका साथ, सबका विकास का लक्ष्य - सीएम यादव

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, 'पीएम मोदी का हमेशा से लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास का रहा है. हमारे जैसे लोग, जिनके परिवार में ना कोई विधायक है और ना कोई सांसद है, को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया. ये नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं.'

ये भी पढ़ें :- 75वें जन्मदिन के मौके पर धार में रहेंगे पीएम मोदी, महिलाओं व किसानों से लेकर युवाओं तक देंगे ये 'गिफ्ट'

Advertisement

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.