विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2025

सोहा अली खान के शो में स्मृति ईरानी ने सेलिब्रिटी होने के नुकसान गिनाए

Smriti Irani And Soha Ali : शो में जब सोहा अली खान ने स्मृति ईरानी से पूछा कि क्या एक पहचाना हुआ चेहरा होना उनके लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक ? इस बात पर स्मृति ईरानी ने कहा कि नुकसानदायक.

सोहा अली खान के शो में स्मृति ईरानी ने सेलिब्रिटी होने के नुकसान गिनाए
all about her

Smriti Irani And Soha Ali : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) इन दिनों अपने पॉडकास्ट शो 'ऑल अबाउट हर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके शो में काफी हस्तियां शिरकत कर रही हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खुलासा कर रही हैं. इस शो का जल्द ही तीसरा एपिसोड आने वाला है. जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) बतौर गेस्ट शामिल होंगी. इसका एक प्रोमो वीडियो भी दर्शकों के बीच में आ गया है. जिसमें स्मृति ईरानी ने सेलिब्रिटी होने के नुकसान गिनाए हैं और अपने राजनीतिक करियर को लेकर भी काफी कुछ कहा है.

सोहा अली खान ने ये कहा

शो में जब सोहा अली खान ने स्मृति ईरानी से पूछा कि क्या एक पहचाना हुआ चेहरा होना उनके लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक ? इस बात पर स्मृति ईरानी ने कहा कि नुकसानदायक. क्योंकि हर कोई यही मानता था कि एक्टर राजनीति को अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर किया जाने वाला काम मानते हैं ना की कोई ऐसा काम जिसे उन्होंने शुरू से ही गंभीरता से अपनाया हो. ज्यादातर एक्टर्स अपनी लोकप्रियता के कारण राजनीति में आते हैं और फिर राज्यसभा सदस्य बन जाते हैं. मैं उनमें से नहीं थी.

 

2003 में राजनीति में आईं

उन्होंने आगे कहा कि मैं साल 2003 में सक्रिय राजनीति में आई तो मैंने महाराष्ट्र में युवा शाखा के सदस्य के रूप में अपनी शुरुआत की थी. मेरे बैचमेट आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं, दूसरे मेरे साथी धार्मिक प्रधान अब शिक्षा मंत्री हैं. लेकिन तब भी मैं फिल्ड में रहना चाहती थी. अपने साथियों के साथ काम करना और उनका सम्मान हासिल करना चाहती थी. क्योंकि मुझे पता था कि मैं इसमें लंबे समय तक टिक सकती हूं. मैंने जमीनी स्तर पर पूरी जिम्मेदारी के साथ काम किया और बाद में नितिन गडकरी के अध्यक्ष बनने पर महाराष्ट्र में राज्य सचिव बनी. मैंने पांच भाजपा अध्यक्षों राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, जेपी नड्डा और वेंकैया नायडू के साथ काम किया. 2004 में मैंने 17 साल की उम्र में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था.

ये भी पढ़ें- उर्वशी रौतेला दुबई के प्रतिष्ठित 'गामा अवॉर्ड्स' में 'फैन्स फेवरेट' अवॉर्ड से सम्मानित

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close