विज्ञापन

बैंक में बेखौफ चोरी की वारदात: एक युवती ने युवक को बातों में फसाया... दूसरी ने काटा बैग, फिर कुछ ही सेकंड में उड़ा लिए 90000

Shivpuri Bank Robbery: शिवपुरी में बैंक के गेट पर एक युवक के बैग से दो महिलाएं 90 हजार रुपये की चोरी कर ले गई हैं. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर दोनों युवतियों की तलाश कर रही है.

बैंक में बेखौफ चोरी की वारदात: एक युवती ने युवक को बातों में फसाया... दूसरी ने काटा बैग, फिर कुछ ही सेकंड में उड़ा लिए 90000

Bank robbery in Shivpuri: शिवपुरी जिले की करेरा तहसील के अंतर्गत संचालित एसबीआई बैंक से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज ने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल इस सीसीटीवी में एक चोरी की वारदात दर्ज हुई है और चोरी को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि दो शातिर चोर लड़कियां हैं, जिन्होंने बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे एक युवक को बैंक के गेट पर पहले बातों में उलझाया... फिर एक लड़की ने पीछे से उसके बैग को ब्लेड से काटकर रकम चंपत कर ली.

बैंक में बेखौफ चोरी की वारदात

अब सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस इन दोनों चोर लड़कियों की तलाश कर रही है. जिनका फिलहाल कोई सुराग नहीं है. इन दोनों लड़कियों की बेखौफ बैंक में चोरी कि इस वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया गया है कि जिस युवक के बैग से रकम चोरी हुई है, वो बैंक से एक लाख 60 हजार रुपये लेकर बाहर जा रहा था. इसी दौरान इन लड़कियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. यह घटना फूटा तालाब पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की गांधी रोड करैरा शाखा की है.

ऐसे लड़कियों ने की बैग से पैसों की चोरी

जानकारी के मुताबिक, ग्राम डुमघना के रहने वाले आकाश श्रीवास्तव 7 अप्रैल की सुबह करीब 11:40 बजे कियोस्क संचालक सौरभ श्रीवास्तव के खाते से चेक के माध्यम से 1 लाख 60 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले थे. इसी दौरान बैंक के गेट पर एक युवती ने युवक को बातों में फसाया और दूसरी युवती ने पीछे से बैग पर ब्लेड मारकर 90 हजार रुपये निकाल ली. फिर युवती राशि को अपने बैग में रखकर पीठ पर टांग ली और दोनों मौके से फरार हो गई. जब आकाश कियोस्क बैंक पहुंचे और बैग खोला तो उसमें 90 हजार रुपये कम मिले.

CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

चोरी का संदेह होने पर वो तुरंत वापस बैंक गए और सीसीटीवी फुटेज की जांच की. सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि पीछे खड़ी अज्ञात युवती ने ब्लेड का उपयोग कर आकाश के बैग को काटा और उसमें से रुपये चुरा लिए. पीड़ित आकाश श्रीवास्तव की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने बुधवार को अज्ञात युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस के पास इन दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं है.

ये भी पढ़ेंGehu Kharidi 2026: गेहूं खरीदी में देरी से भड़के किसान, विदिशा-सागर हाईवे पर किया चक्काजाम

ये भी पढ़ेंSuccess Story: गाड़ी के बजाय साइकिल से पहुंचते हैं ऑफिस, सादगी है इनकी पहचान... जानिए सागर के SP दिनेश कौशल की कहानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close