Shah Rukh Khan का जादू बरकरार, 3 दिन में 'जवान' ने हासिल कर लिया ये खास मुकाम

Jawan Box Office Collection 3 Day: जवान का कलेक्शन भारत में 202.73 करोड़ रुपया हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
शाहरुख खान की Jawan का नहीं थम रहा तूफान.

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़ फाड़ कमाई कर रही है. फिल्म की रिलीज को 3 दिन हो गए, लेकिन फिल्म को लेकर लोगों के क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तीसरे दिन यानी शनिवार को भी फिल्म ने 74.50 करोड़ रुपये की कमाई की है.

शनिवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 'जवान' 

रिलीज के पहले दिन भारत में जवान ने करीब 65.50 करोड़ की बंपर ओपनिंग की और अगले दिन यानी 08 सितंबर को 46.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. शुक्रवार को वर्किंड डे होने की वजह से फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर पड़ा, हालांकि शनिवार को वीकेंड का फायदा मिला और जवान ने 74.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया.

Advertisement

Jawan का तीन दिन का कलेक्शन.

फिल्म तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 202.73 करोड़ रुपये हुई है. इसमें 177.73 करोड़ हिंदी, तमिल 14.37 करोड़ और तेलुगू में 10.63 करोड़ की कमाई कर चुकी है. 

Jawan का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन.

बता दें कि रविवार को भी फिल्म को और अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है, छुट्टी का दिन होने की वजह से फिल्म को फायदा होगा.

ये भी पढ़े: शाहरुख खान की "जवान" की जबरदस्त ओपनिंग, पठान को छोड़ा पीछे

दुनिया भर में 10,000 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म जवान

शाहरुख खान की फिल्म जवान 07 सितंबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है. इसे दस हजार स्क्रीन्स पर किया गया है. जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपती, लहर खान, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिद्धी डोगरा और संजय दत्त अहम किरदार में हैं, जबकि जवान फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है. फिल्म कमाल की एंटरटेनर है और इसके साथ ही किसानों की आत्महत्या,उद्योगपतियों की कर्जमाफी, नारी शक्ति और ईवीएम चोरी जैसे मसलों को भी मजबूती के साथ उठाया गया है.

ये भी पढ़े: बॉलीवुड क्यों ले रहा है साउथ एक्ट्रेस का सहारा ?, इन फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं साउथ एक्ट्रेसेस

Advertisement

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.