विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2024

Priyamani Exclusive Interview : 'मैदान' एक्ट्रेस प्रियामणि ने कहा- 'शाहरुख खान के लिए कुछ भी कर सकती हूं, यह सिर्फ मजाक था'

Maidaan Movie: जब प्रियामणि से पूछा गया कि आपकी फिल्म बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर आपको क्या रिव्यूज मिल रहे हैं? इसका जवाब देते हुए प्रियामणि ने कहा कि दर्शकों को फिल्म काफी काफी पसंद आ रही है.

Priyamani Exclusive Interview : 'मैदान' एक्ट्रेस प्रियामणि ने कहा- 'शाहरुख खान के लिए कुछ भी कर सकती हूं, यह सिर्फ मजाक था'

Priyamani Hindi Interview: फिल्म मैदान (Maidaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.  फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस प्रियामणि (Priyamani) की एक्टिंग को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस बीच फिल्म की अदाकारा प्रियामणि ने NDTV से फिल्म से जुड़ी कई मुद्दों पर खुलकर बात की. 

फिल्म के रिव्यू को लेकर यह कहा

जब प्रियामणि से पूछा गया कि आपकी फिल्म बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर आपको क्या रिव्यू मिल रहे हैं? इसका जवाब देते हुए प्रियामणि ने कहा कि दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है. रिव्यू काफी अच्छा मिल रही है. लोगों को अजय देवगन की एक्टिंग बहुत पसंद आ रही है. दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा हैं.

'कहीं टाइम पास न बन जाऊं'

जब प्रियामणि से पूछा गया कि आपने फिल्म में एक घरेलू महिला का किरदार निभाया है. आपको ऐसा नहीं लगता कि आगे चलकर ऐसे ही किरदार ऑफर होने लगेंगे? इसका जवाब देते हुए प्रियामणि ने कहा कि मैं आपका सवाल समझ रही हूं. आप यह कहना चाहते हैं कि मैं कहीं टाइम पास न बन जाऊं. हालांकि, मुझे अभी ऐसे घरेलू महिला के किरदार ऑफर नहीं हुए हैं. लेकिन यह स्क्रिप्ट पर निर्भर है अगर स्क्रिप्ट अच्छी है, तो मुझे करने में कोई एतराज नहीं होगा. 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड की तरफ रुख

जब प्रियामणि से पूछा गया कि काफी बॉलीवुड एक्टर्स साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख कर रहे हैं और आप साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड की तरफ आ रही है, इसका क्या कारण है? प्रियामणि ने इसका जवाब देते हुए कहा कि इसका कोई कारण नहीं है. मैंने तो अपना करियर साउथ से ही शुरू किया है और मैं अब भी साउथ में काम कर रही हूं, लेकिन मैं जितने भी प्रोजेक्ट्स बॉलीवुड में कर रही हूं, उनका रिस्पांस काफी अच्छा आया है. इसलिए मैं लगातार यहीं पर काम कर रही हूं.

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में यह है अंतर

जब प्रियामणि से पूछा गया कि बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में आपको कुछ अंतर दिखाई दिया? इसका जवाब देते हुए प्रियामणि ने कहा कि दोनों इंडस्ट्री में टाइमिंग का बहुत अंतर है. जैसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अगर शूटिंग का टाइम सुबह 9 बजे से है, तो हम मॉर्निंग में 7 बजे आ जाते हैं और बॉलीवुड में अगर सुबह 9 बजे से शूटिंग का टाइम है तो एक्टर्स और बाकी लोग 9 बजे ही आएंगे. यह मुझे बहुत बड़ा अंतर दिखा.

'नयनतारा से मेरी कोई कैट फाइट नहीं'

जब प्रियामणि से पूछा गया कि फिल्म जवान में आप नयनतारा के साथ काम कर चुकी हैं. आप दोनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस हैं, कभी शूट के टाइम कैट फाइट जैसी स्थिति उत्पन्न हुई क्या? इसका जवाब देते हुए प्रियामणि ने कहा कि नहीं हम दोनों के बीच कभी भी ऐसी कैट फाइट वाली स्थिति नहीं बनी. अगर कोई फिल्म में दो या तीन एक्ट्रेस एक साथ काम करती हैं, तो वह अपने कैरेक्टर में इतनी घुल-मिल जाती हैं कि यह कैट फाइट जैसी स्थिति बनती ही नहीं है. इसके अलावा हम एक्ट्रेस काफी मैच्योर हो चुकी हैं. फिल्म जवान में मेरे साथ बाकी पांच लड़कियां भी थीं. मेरी जब उनके साथ कैट फाइट नहीं हुई, तो नयनतारा के साथ क्यों होगी. मेरे और नयनतारा के एक साथ ज्यादा सीन भी नहीं थे. आपको बता दूं, हम दोनों ने साथ ही अपना करियर शुरू किया किया था.

'शाहरुख खान के लिए कुछ भी कर सकती हूं'

जब प्रियामणि से पूछा गया कि एक इंटरव्यू के दौरान आपने कहा था कि मैं शाहरुख खान के लिए कुछ भी कर सकती हूं. बॉलीवुड के बाकी भी टॉप एक्टर्स हैं, तो क्या वह आपके पसंदीदा एक्टर नहीं हैं. इसका जवाब देते हुए प्रियामणि ने कहा कि मैंने यह सब सिर्फ मजाक में कहा था. मैंने शाहरुख खान के साथ दो फिल्में की थी और मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं. मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन भी हूं, लेकिन मैंने यह भी नहीं कहा कि मैं सलमान, आमिर और सैफ की फैन नहीं हूं. मैंने शाहरुख के साथ दो फिल्में की है, इसलिए मैंने कहा था. मुझे बॉलीवुड के कोई भी एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा, मैं उनके साथ भी काम करूंगी.

इस दिन आएगी सीरीज फैमिली मैन 3? 

प्रियामणि ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि हम जल्द ही सीरीज फैमिली मैन 3 पर काम शुरू करने जा रहे हैं. इसके अलावा दो साउथ की फिल्में भी हैं जो जल्द रिलीज होंगी.

कजिन विद्या बालन के बारे में यह कहा

जब प्रियामणि से पूछा गया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन आपकी कजिन हैं, लेकिन आप दोनों एक साथ कहीं नजर नहीं आतीं? इसका जवाब देते हुए प्रियामणि ने कहा कि हम दोनों को एक साथ कोई बुलाता ही नहीं है. मैं अभी तक विद्या से सिर्फ दो बार ही मिली हूं. विद्या बालन के दादाजी और मेरे दादाजी दोनों सगे भाई थे. इसलिए हम दोनों सेकंड कजिन हैं. मैं विद्या बालन की बहुत बड़ी फैन हूं और जिस तरीके से वह फिल्में चुनती हैं, वह गजब की बात है.

ये भी पढ़े: 'ये सिर्फ ट्रेलर था, अगली बार गोलियां दीवारों पर नहीं...' सलमान खान को बिश्नोई गैंग की धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com