विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2024

इस भोजपुरी हसीना ने जन्मदिन से पहले की पार्टी ! बादलों के बीच काटा केक

Bhojpuri News in Hindi : भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने जन्मदिन से पहले के जश्न की झलक शेयर की. अक्षरा 30 अगस्त को अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगी. अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. एक्‍ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 6.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

इस भोजपुरी हसीना ने जन्मदिन से पहले की पार्टी ! बादलों के बीच काटा केक
इस भोजपुरी हसीना ने जन्मदिन से पहले की पार्टी ! बादलों के बीच काटा केक

Akshara Singh Birthday : भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने जन्मदिन से पहले के जश्न की झलक शेयर की. अक्षरा 30 अगस्त को अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगी. अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. एक्‍ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 6.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्‍वीरें शेयर की है, जिसमें उन्‍हें फ्लाइट में प्री-बर्थडे पार्टी करते हुए देखा जा सकता है. भोजपुरी अदाकारा ने ब्लैक स्वेटशर्ट और ब्लू फ्लेयर्ड डेनिम जींस पहनी हुई है. उन्‍होंने अपने लुक को रीडिंग ग्लास के साथ पूरा किया. साथ ही अपने बाल खुले रखे हैं.

एक्ट्रेस ने पोस्ट की सेल्फी

उन्‍हें फ्लाइट में चॉकलेट और पेस्ट्री काटते हुए देखा जा सकता है. अक्षरा ने एयरलाइन के क्रू के साथ एक खुशनुमा सेल्फी शेयर की. उन्‍होंने एयरलाइन की तरफ से दिए गए ग्रीटिंग कार्ड की तस्वीर पोस्ट की और कुछ सोलो तस्वीरें भी पोस्ट की.

14 साल से कर रही एक्टिंग

कैप्शन में लिखा, "बादलों में प्री बर्थडे सेलिब्रेशन इस खूबसूरत सरप्राइज के लिए एयर इंडिया का शुक्रिया, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं. '' वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा ने 2010 में रवि किशन के साथ एक्शन ड्रामा 'सत्यमेव जयते' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.

ये भी पढ़ें : 

निया ने अपने भाई को बाँधी राखी... स्लीवलेस सूट और झुमके में बिखेरी कातिल अदाएं

भोजपुरी की सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली अक्षरा को एक्शन ड्रामा से लेकर राजनीतिक  और एक्शन रोमांस जैसी फि‍ल्मों में उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है.

खेसारी-पवन संग किया काम

वह साल खेसारी लाल यादव के साथ और पवन सिंह के साथ भी नजर आ चुकी हैं. अक्षरा हिंदी टेलीविजन शो 'काला टीका' और 'सर्विस वाली बहू' का हिस्सा रही हैं.  साथ ही वे विवादास्पद रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' का भी हिस्सा थीं.  उन्हें पिछली बार पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'डिफेंडर' में गायक मनकीरत औलख के साथ देखा गया था.

ये भी पढ़ें : 

Sonam ने Arjun Kapoor को किया राखी विश ! Story में शेयर की तस्वीरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com