विज्ञापन

CM विष्णु देव साय ने विनोद कुमार शुक्ला को दी अंतिम विदाई; गार्ड ऑफ ऑनर के बाद बेटे ने दी मुखाग्नि

Vinod Kumar Shukla Funeral: सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी से उपजे महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन से हिंदी साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है. उनकी रचनाएँ संवेदनशीलता, मानवीय सरोकारों और सरल किंतु गहन अभिव्यक्ति की अनुपम मिसाल हैं.

CM विष्णु देव साय ने विनोद कुमार शुक्ला को दी अंतिम विदाई; गार्ड ऑफ ऑनर के बाद बेटे ने दी मुखाग्नि
Vinod Kumar Shukla Funeral: CM विष्णु देव साय ने विनोद कुमार शुक्ला को दी अंतिम विदाई; गार्ड ऑफ ऑनर के बाद बेटे ने दी मुखाग्नि

Vinod Kumar Shukla Funeral:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर स्थित वरिष्ठ साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुँचे और उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय शुक्ल के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उन्हें भावपूर्ण अंतिम विदाई दी. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा असंख्य पाठकों और साहित्य-प्रेमियों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.

साहित्यकार और कवि के विचार सदैव जीवित रहते हैं : सीएम साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह एक ऐसे सृजनशील व्यक्तित्व की अंतिम यात्रा थी, जिन्होंने साहित्य जगत को ऐसी अनमोल कृतियाँ दीं, जो साहित्य संसार की थाती है. साहित्यकार और कवि के विचार सदैव जीवित रहते हैं, उनकी कलम की स्याही, शब्दों में अमर हो जाती है. विनोदजी का साहित्य हमारी सांस्कृतिक चेतना को दिशा देता रहेगा, उनकी स्मृतियाँ सदैव हमारे बीच जीवंत रहेंगी.

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी से उपजे महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन से हिंदी साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है. उनकी रचनाएँ संवेदनशीलता, मानवीय सरोकारों और सरल किंतु गहन अभिव्यक्ति की अनुपम मिसाल हैं.

उन्होंने कहा कि शुक्ल की लेखनी ने हिंदी साहित्य को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की. उनका साहित्य न केवल पाठकों को गहराई से स्पर्श करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत बना रहेगा. साहित्य जगत में उनका अवदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

यह भी पढ़ें : Vinod Kumar Shukla Passes Away: ज्ञानपीठ से सम्मानित वरिष्‍ठ साह‍ित्‍यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

यह भी पढ़ें : CM डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान; मुलताई का नाम होगा मूलतापी, बैतूल को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात

यह भी पढ़ें : Atal Jayanti: अमित शाह का MP दौरा, CM मोहन ने कहा- अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में निवेश से रोजगार तक

यह भी पढ़ें : LVM3 M6: आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से ISRO का ऐतिहासिक लॉन्च, CM मोहन ने कहा- अंतरिक्ष में 'नए भारत' की उड़ान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close